Cricket
MI vs PBKS Head TO Head: IPL 2022 में बुधवार को मुंबई इंडियंस का मुकाबला पंजाब किंग्स से, जानें किसका पलड़ा है भारी

MI vs PBKS Head TO Head: IPL 2022 में बुधवार को मुंबई इंडियंस का मुकाबला पंजाब किंग्स से, जानें किसका पलड़ा है भारी

MI vs PBKS Head TO Head: IPL 2022 में बुधवार को Mumbai Indians का मुकाबला Punjab Kings से, जानें किसका पलड़ा है भारी IPL 2022
MI vs PBKS Head TO Head, MI vs PBKS, IPL 2022: आईपीएल के 15वें सीजन का 23वां मुकाबला बुधवार को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच खेला जाएगा। यह मैच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। आईपीएल में मुंबई का अब तक का सफर काफी […]

MI vs PBKS Head TO Head, MI vs PBKS, IPL 2022: आईपीएल के 15वें सीजन का 23वां मुकाबला बुधवार को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच खेला जाएगा। यह मैच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। आईपीएल में मुंबई का अब तक का सफर काफी निराशाजनक रहा है। टीम ने अब तक 4 मुकाबले खेले हैं और सभी में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं पंजाब किंग्स ने अब तक चार मुकाबले खेले हैं और उसे 2 में जीत का स्वाद चखने को मिला है। हेड टू हेड की बात करें तो मुंबई का पलड़ा भारी है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

मुंबई का पलड़ा भारी

MI vs PBKS Head TO Head, MI vs PBKS, IPL 2022: आईपीएल में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच अब तक खेले गए मुकाबलों में MI का पलड़ा भारी है। दोनों ही टीमों के बीच अब तक 28 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से मुंबई ने 15 तो पंजाब ने 13 मैच जीते हैं। पांच बार की आईपीएल विजेता MI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 और बाद में बैटिंग करते हुए 9 मैचों विजय प्राप्त की है। वहीं पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 और बाद में बैटिंग करते हुए 6 मैचों में विनर रही है।

सर्वाधिक टोटल
मुंबई इंडियंस: 223
पंजाब किंग्स: 230

न्यूनतम टोटल
मुंबई इंडियंस: 87
पंजाब किंग्स: 119

सर्वाधिक रन
मुंबई इंडियंस: कीरोन पोलर्ड- 529
पंजाब किंग्स: शॉन मार्श- 525

सर्वाधिक विकेट
मुंबई इंडियंस: लसिथ मलिंगा- 22
पंजाब किंग्स: पीयूष चावला- 15

संभावित प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड, फैबियन एलन, मुरुगन अश्विन, जयदेव उनादकट, जसप्रीत बुमराह, बासिल थम्पी।
पंजाब किंग्स: मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, लियाम लिविंगस्टोन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), भानुका राजपक्षे, शाहरुख खान, ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick