Cricket
IPL 2022, Purple Cap: सीएसके के गेंदबाज आईपीएल में चार बार रहे हैं नंबर-1, टूर्नामेंट के पहले सीजन में पाकिस्तानी बॉलर ने हासिल की थी पर्पल कैप

IPL 2022, Purple Cap: सीएसके के गेंदबाज आईपीएल में चार बार रहे हैं नंबर-1, टूर्नामेंट के पहले सीजन में पाकिस्तानी बॉलर ने हासिल की थी पर्पल कैप

IPL 2022, Purple Cap: सीएसके के गेंदबाज आईपीएल में चार बार रहे हैं नंबर-1, Most Purple Cap Wins Bowlers sohail tanvir dwayne bravo
IPL 2022, Most Purple Cap Wins Bowlers, Purple Cap in IPL, sohail tanvir, dwayne bravo: आईपीएल का 15वां सीजन अब से कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। लीग का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला जाएगा। आईपीएल में हर सीजन की तरह इस बार भी जमकर […]

IPL 2022, Most Purple Cap Wins Bowlers, Purple Cap in IPL, sohail tanvir, dwayne bravo: आईपीएल का 15वां सीजन अब से कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। लीग का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला जाएगा। आईपीएल में हर सीजन की तरह इस बार भी जमकर रनों की बरसात होगी। बल्लेबाजों की बड़ी-बड़ी हिट दर्शकों के आनंद को चार चांद लगा देंगी वहीं गेंदबाज भी कहा पीछे रहने वाले हैं, वह अपनी गेंदबाजी से विपक्षी खेमों को सस्ते में पवेलियन भेजना चाहेंगे। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

5 भारतीयों को मिल चुकी है पर्पल कैप
IPL 2022: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप मिलती है। अब तक हुए 14 सीजन में 12 गेंदबाजों के सिर पर यह कैप सजी है। इनमें 7 विदेशी और 5 भारतीय गेंदबाज शामिल हैं। वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो और भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 2-2 बार इसे हासिल कर चुके हैं। IPL के पहले सीजन यानी कि 2008 में पाकिस्तानी तेज गेंदबाज सोहैल तनवीर ने इसे जीता था। साल 2008 के IPL में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए पर्पल कैप जीती थी। भारतीय गेंदबाजों में आरपी सिंह ने इसे पहली बार जीता था। वहीं पिछले सीजन में हर्षल पटेल ने इसे अपने नाम किया था।

  • IPL में अब तक सीएसके ने गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा 4 बार पर्पल कैप जीती है।
  • ड्वेन ब्रावो दो, मोहित शर्मा और इमरान ताहिर ने एक-एक बार इसे अपने नाम किया है।
  • CSK इकलौती ऐसी टीम है जिसके गेंदबाजों ने लगातार तीन सीजन पर्पल कैप जीती है।
  • सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स और डेक्कन चार्जर्स के खाते में दो-दो पर्पल कैप हैं।
  • हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 2016 और 2017 में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे।
  • वे आईपीएल इतिहास में लगातार दो सीजन में पर्पल कैप जीतने वाले इकलौते गेंदबाज हैं।
  • दिल्ली कैपिटल्स के लिए मोर्ने मोर्केल ने 2012 और कगिसो रबाडा ने 2020 में इसे अपने नाम किया था।
  • डेक्कन चार्जर्स के लिए आरपी सिंह और प्रज्ञान ओझा ने 2009 और 2010 में पर्पल कैप जीती थी।
  • आरसीबी, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के खाते में एक-एक पर्पल कैप है।
  • बैंगलोर के लिए 2021 में हर्षल पटेल ने 32 विकेट लेकर इसे अपने नाम किया था।
  • वहीं, 2018 में पंजाब के एंड्रयू टाय ने सबसे ज्यादा विकेट लिए थे।
  • मुंबई के लिए इकलौती पर्पल कैप लसिथ मलिंगा ने 2011 में जीती थी।
  • आईपीएल की पहली पर्पल कैप राजस्थान रॉयल्स के सोहैल तनवीर को 2008 मिली थी।

ये भी पढ़ें: IPL 2022: सुनील नरेन से लेकर लसिथ मलिंगा तक, इन गेंदबाजों ने आईपीएल में सबसे ज्यादा बार झटके हैं 4 विकेट; देखें लिस्ट

IPL 2022, Most Purple Cap Wins Bowlers: ये हैं IPL के पर्पल कैप विनर्स

  • IPL 2008: सोहैल तनवीर, राजस्थान रॉयल्स (22 विकेट)
  • IPL 2009: आरपी सिंह, डेक्कन चार्जस (23 विकेट)
  • IPL 2010: प्रज्ञान ओझा, डेक्कन चार्जस (21 विकेट)
  • IPL 2011: लसिथ मलिंगा, मुंबई इंडियंस (28 विकेट)
  • IPL 2012: मोर्ने मोर्कल, दिल्ली डेयरडेविल्स (25 विकेट)
  • IPL 2013: ड्वेन ब्रावो, चेन्नई सुपर किंग्स (32 विकेट)
  • IPL 2014: मोहित शर्मा, चेन्नई सुपर किंग्स (23 विकेट)
  • IPL 2015: ड्वेन ब्रावो, चेन्नई सुपर किंग्स (26 विकेट)
  • IPL 2016: भुवनेश्वर कुमार, सनराइजर्स हैदराबाद (23 विकेट)
  • IPL 2017: भुवनेश्वर कुमार, सनराइजर्स हैदराबाद (26 विकेट)
  • IPL 2018: एंड्रयू टाई, किंग्स इलेवन पंजाब (24 विकेट)
  • IPL 2019: इमरान ताहिर, चेन्नई सुपर किंग्स (26 विकेट)
  • IPL 2020: कगिसो रबाडा, दिल्ली कैपिटल्स (30 विकेट)
  • IPL 2021: हर्षल पटेल, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (32 विकेट)

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick