Cricket
IPL 2021: Rajasthan Royals ने Evin Lewis और Oshane Thomas को टीम में किया शामिल, ये दो स्टार खिलाड़ी हुए बाहर

IPL 2021: Rajasthan Royals ने Evin Lewis और Oshane Thomas को टीम में किया शामिल, ये दो स्टार खिलाड़ी हुए बाहर

IPL 2021: Rajasthan Royals ने Evin Lewis और Oshane Thomas को टीम में किया शामिल, ये दो स्टार खिलाड़ी हुए बाहर
IPL 2021: Rajasthan Royals ने Evin Lewis और Oshane Thomas को टीम में किया शामिल, ये दो स्टार खिलाड़ी हुए बाहर- इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार (31 अगस्त) को अपने रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों के अंतिम सेट की घोषणा की। वेस्टइंडीज की इविन लुईस और ओशेन थॉमस की जोड़ी को टीम में शामिल […]

IPL 2021: Rajasthan Royals ने Evin Lewis और Oshane Thomas को टीम में किया शामिल, ये दो स्टार खिलाड़ी हुए बाहर- इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार (31 अगस्त) को अपने रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों के अंतिम सेट की घोषणा की। वेस्टइंडीज की इविन लुईस और ओशेन थॉमस की जोड़ी को टीम में शामिल किया गया है। दोनों जोस बटलर और बेन स्टोक्स का स्थान लेंगे। राजस्थान रॉयल्स ने बटलर और स्टोक्स के बाहर होने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। आईपीएल 2021 का दूसरा चरण 19 सितंबर से यूएई में शुरू होगा। IPL 2021, Rajasthan Royals, Evin Lewis,  Oshane Thomas, Jos Buttler, Ben Stokes- follow hindi.insidesport.in

त्रिनिदाद और टोबैगो के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज इविन लुईस इंग्लैंड के जोस बटलर का स्थान लेंगे। 29 वर्षीय लुईस ने भारत में अपने 2016 वर्ल्ड टी20 के दौरान वेस्टइंडीज के लिए पदार्पण किया था और 45 टी20 में 158 की स्ट्राइक रेट से 1318 रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें- Dale Steyn Retirement: हार्दिक पांड्या से क्रिस गेल तक, जानिए किस क्रिकेटर ने कैसे दी डेल स्टेन को बधाई

इस तेजतर्रार बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के लिए 57 एकदिवसीय मैचों में 1847 रन बनाए हैं। नेशनल टीम के लिए उनके धमाकेदार प्रदर्शन के बाद 2018 में मुंबई इंडियंस ने चुना। उन्होंने 2018 और 2019 सीजन में 16 मैचों में 430 रन बनाए।

जमैका के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ओशेन थॉमस कैरेबियन प्रीमियर लीग में बारबाडोस रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं। राजस्थान ने उन्हें बेन स्टोक्स की जगह टीम में शामिल किया है। 24 साल के ओशेन थॉमस ने 2018 में भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उसके बाद 2019 में उन्हें वेस्टइंडीज का इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड दिया गया। थॉमस ने 20 एकदिवसीय मैचों में 27 और 17 टी20 में 19 विकेट लिए हैं। आईपीएल में इस तेज गेंदबाज ने 2019 में रॉयल्स का प्रतिनिधित्व किया है। चार मैचों में पांच विकेट लिए थे। वे पिछले साल यूएई में टीम के साथ थे।

ये भी पढ़ें- IPL 2021: Rajasthan Royals rope in Evin Lewis & Oshane Thomas as Buttler, Stokes replacements for IPL Phase 2

IPL 2021, Rajasthan Royals, Evin Lewis,  Oshane Thomas, Jos Buttler, Ben Stokes- follow hindi.insidesport.in

Editors pick