Cricket
Ind vs Eng, 4th Test: Virat Kohli ने ओवल में हासिल की खास उपलब्धि, धोनी को पीछे छोड़ ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय कप्तान

Ind vs Eng, 4th Test: Virat Kohli ने ओवल में हासिल की खास उपलब्धि, धोनी को पीछे छोड़ ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय कप्तान

Ind vs Eng, 4th Test: Virat Kohli ने ओवल में हासिल की खास उपलब्धि, धोनी को पीछे छोड़ ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय कप्तान
Ind vs Eng, 4th Test: Virat Kohli ने ओवल में हासिल की खास उपलब्धि, धोनी को पीछे छोड़ ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय कप्तान – टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवर को इंग्लैंड के खिलाफ टॉस के लिए उतरने के साथ ही एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। कोहली घर से […]

Ind vs Eng, 4th Test: Virat Kohli ने ओवल में हासिल की खास उपलब्धि, धोनी को पीछे छोड़ ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय कप्तान – टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवर को इंग्लैंड के खिलाफ टॉस के लिए उतरने के साथ ही एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। कोहली घर से बाहर किसी देश में 10 या अधिक टेस्ट में भारत की कप्तानी करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

आपको बता दें कि विराट कोहली का इंग्लैंड में बौतर भारतीय कप्तान 10वां टेस्ट है। एमएस धोनी इस सूची में दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड में 9 बार भारत का नेतृत्व किया है। इस सूची में तीसरे नंबर पर दिग्गज सुनील गावस्कर हैं, जिन्होंने पाकिस्तान में 8 टेस्ट में भारत का नेतृत्व किया है।

ये भी पढ़ें- India’s Record at Oval: ओवल में Virat Kohli के लिए कठिन चुनौती, पिछले 50 सालों में यहां कभी नहीं जीती टीम इंडिया

 

10* – इंग्लैंड में विराट कोहली
9 – इंग्लैंड में एमएस धोनी
8 – पाकिस्तान में सुनील गावस्कर
7 – ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली

 

कोहली अब बल्ले से अपने प्रदर्शन को और बेहतर करना चाहेंगे और अपने शतक के सूखे को खत्म करने की कोशिश करेंगे। 32 वर्षीय तीसरे टेस्ट में अर्धशतक बनाने में सफल रहे लेकिन इसे शतक में बदलने में असफल रहे। उन्होंने सभी प्रारूपों में बिना शतक के 50+ पारियां पार कर ली हैं। उन्होंने अपना आखिरी शतक 22 नवंबर, 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था। उन्हें अपना अंतरराष्ट्रीय शतक लाए 650 दिन हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें- IND VS ENG: Naseer Hussain hits India with a bouncer, ‘Virat Kohli’s team can’t play swing’

इंग्लैंड ने चौथे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। गुरुवार को शुरू हुए ओवल टेस्ट में भारतीय टीम दो बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। ईशांत शर्मा की जगह उमेश यादव और शमी के स्थान पर शार्दुल ठाकुर को टीम में जगह दी गई है। दोनों गेंदबाज चोटिल हैं।

Ind vs Eng 4th Test, Ind vs Eng live, India Tour of England, Team India, Virat Kohli, MS Dhoni, Follow live https://hindi.insidesport.in/

Editors pick