Chess
17 साल के ग्रैंडमास्टर Gukesh पर हुई धनवर्षा, कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीतकर कमाए 98 लाख

17 साल के ग्रैंडमास्टर Gukesh पर हुई धनवर्षा, कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीतकर कमाए 98 लाख

डी गुकेश ने कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट में कितनी पुरस्कार राशि जीती?
चेन्नई के मूल निवासी गुकेश स्टार शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद के बाद कैंडिडेट्स जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं।

D Gukesh Wins the FIDE Candidates tournament: भारत के 17 वर्षीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश (गुकेश डोमराजू) ने टोरंटो में कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रच दिया और विश्व खिताब के लिए सबसे कम उम्र के चैलेंजर बन गए। नवंबर में ताज के लिए उनका मुकाबला मौजूदा विश्व चैंपियन चीन के डिंग लिरेन से होगा।

यह भी पढें: ‘इस पर विचार करें..’ क्यों गलत है विराट के आउट पर बहस करना? आकाश चोपड़ा ने समझाया

गुकेश ने रविवार को हिकारू नाकामुरा के खिलाफ अपना 14वां और अंतिम राउंड गेम ड्रा करने के बाद संभावित 14 में से नौ अंक अर्जित किए। चेन्नई के मूल निवासी गुकेश स्टार शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद के बाद कैंडिडेट्स जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। पांच बार के विश्व चैंपियन आनंद की जीत 2014 में हुई थी।

यह भी पढें: IPL Points Table: रविवार को डबल हेडर के बाद अंक तालिका में क्या हुआ बदलाव, यहां देखें

डी गुकेश ने कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट में कितनी पुरस्कार राशि जीती?

2024 कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीतकर, डी गुकेश ने 48,000 यूरो यानी करीब 42.6 लाख रुपये जीते। उन्होंने प्रत्येक आधे अंक के लिए €3,500 और जमा किए। चूंकि वह नौ अंकों के साथ समाप्त हुआ, इसके चलते उनके पास अतिरिक्त 63,000 यूरो यानी 56 लाख रुपये आए है। कुल मिलाकर उन्होंने १११,000 यूरो यानी 98 लाख की ईनामी राशि जीती।

उनके निकटतम प्रतिद्वंदियों, नाकामुरा, नेपोमनियाचची, करुआना, सभी ने 79,500 यूरो यानी 70.67 लाख रुपये कमाए। आर प्रग्गनानंद और विदित गुजराती, जिन्होंने सात और छह अंक अर्जित कर क्रमश: पांचवां और छठा स्थान हासिल किया, उन्हें 49,000 यूरो यानी 43.55 लाख रुपये और 42,000 यूरो 37.32 लाख रुपये मिले हैं।

Editors pick