GT vs SRH, IPL 2022: बुधावार की शाम को गुजरात टाइटंस के स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) ने अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद से बदला लिया। राशिद खान ने राहुल तेवतिया (Rahul Tewatia) के साथ मिलकर वानखेड़े स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को धमाकेदार जीत दिलाई। आखिरी ओवर में जीटी को जीत के लिए 22 रन चाहिए थे जिसे राहुल तेवतिया और राशिद खान ने अपनी शानदार पारी से हासिल कर लिया। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in
WHAT. A. GAME! 👌👌
WHAT. A. FINISH! 👍👍
We witnessed an absolute thriller at the Wankhede and it’s the @gujarat_titans who edged out #SRH to seal a last-ball win! 🙌 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/r0x3cGZLvS #TATAIPL #GTvSRH pic.twitter.com/jCvKNtWN38
— IndianPremierLeague (@IPL) April 27, 2022
GT vs SRH, IPL 2022: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 195 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम ने आखिरी गेंद पर मैच जीता। गुजरात की टीम को आखिरी ओवर में 22 रन बनाने थे। तब राहुल तेवतिया और राशिद खान क्रीज पर थे। मार्को यानसेन आखिरी ओवर में बॉलिंग करने आए।
19.1- मार्को यानसेन की पहली गेंद पर राहुल तेवतिया ने छक्का लगाया।
19.2 – दूसरी गेंद पर राहुल तेवतिया ने एक रन लिया।
19.3 – यानसेन की तीसरी गेंद पर राशिद खान ने छक्का लगाया।
19.4 – मार्को यानसेन की चौथी गेंद पर राशिद खान कोई रन नहीं बना सके।
19.5 – पांचवीं गेंद पर राशिद ने एक बार फिर छक्का लगाया।
19.6 – आखिरी गेंद पर गुजरात को जीत के लिए तीन रन चाहिए थे। राशिद खान ने इस बॉल पर भी छक्का लगाकर गुजरात को मैच जिता दिया।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 196 रनों का लक्ष्य दिया। 196 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही गुजरात टाइटंस को अंतिम 2 ओवर में जीत के लिए 35 रन की जरूरत थी. क्रीज पर राहुल तेवतिया और राशिद खान मौजूद थे। हैदराबाद की ओर से पांचों विकेट उमरान मलिक ने लिए। उन्होंने चार ओवर में 25 रन देकर चार विकेट झटके। उनके अलावा हैदराबाद के बाकी गेंदबाज फेल रहे।
इस जीत के साथ गुजरात की टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। उसके आठ मैचों में सात जीत के साथ 14 अंक हैं। टीम अब तक सिर्फ एक मैच हारी है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आठ मैचों में पांच जीत और 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। हैदराबाद तीन मैच हार चुकी है।
Pos | Teams | Mat | Won | Lost | Tied | NR | Pts | NRR |
1 | Gujarat Titans | 8 | 7 | 1 | 0 | 0 | 14 | 0.371 |
2 | Rajasthan Royals | 8 | 6 | 2 | 0 | 0 | 12 | 0.561 |
3 | Sunrisers Hyderabad | 8 | 5 | 3 | 0 | 0 | 10 | 0.600 |
4 | Lucknow Super Giants | 8 | 5 | 3 | 0 | 0 | 10 | 0.334 |
5 | Royal Challengers Bangalore | 9 | 5 | 4 | 0 | 0 | 10 | -0.572 |
6 | Punjab Kings | 8 | 4 | 4 | 0 | 0 | 8 | -0.419 |
7 | Delhi Capitals | 7 | 3 | 4 | 0 | 0 | 6 | 0.715 |
8 | Kolkata Knight Riders | 8 | 3 | 5 | 0 | 0 | 6 | 0.080 |
9 | Chennai Super Kings | 8 | 2 | 6 | 0 | 0 | 4 | -0.538 |
10 | Mumbai Indians | 8 | 0 | 8 | 0 | 0 | 0 | -1.000 |