Asia Cup Super 4 Points Table: शुक्रवार को खेले गए सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी है। इस जीत के साथ ही श्रीलंकाई टीम एशिया कप 2022 के सुपर-4 के प्वाइंट टेबल में टॉप पर काबिज हो गई हैं। श्रीलंका ने अपने सभी 3 गेम जीते हैं इसके बाद उसे फाइनल से पहले इस मुकाबले को जीतकर प्वाइंट टेबल में फायदा हुआ है। वहीं रविवार को एक बार फिर ये दोनों टीमें खिताब के लिए एक-दूसरे से भिड़ेगी। यहां हम आपको बता रहे हैं कि दोनों ग्रुप की टीमों के कितने अंक है, नेट रन रन कैसा है और कौन सी टीम किस पायदान पर है। ग्रुप स्टेज में सभी टीमों ने 2-2 मुकाबले खेले। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in
Asia Cup 2022 Points Table: दोनों ग्रुप में नेट रन रेट और जीत के अंतर से जो टीमें सबसे ऊपर रही, वो टीम सुपर 4 में प्रवेश कर गई है जबकि अंतिम पायदान पर मौजूद 2 टीमें बाहर हो गई। सुपर 4 में कुल 6 मुकाबले खेले गए, जिसके बाद श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमें 11 सितंबर को फाइनल खेलेंगी।
सुपर-4 का शेड्यूल
- शारजाह में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया।
- दुबई में पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हराया।
- दुबई में श्रीलंका ने भारत को 6 विकटों से हराया।
- पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 1 विकट से हराया
- दुबई में भारत ने अफगानिस्तान को 101 रनों से हराया
- दुबई में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 5 विकटों से हराया
SUPER 4 POINTS TABLE
Super 4 Standings
TEAMS | M | W | L | T | N/R | PT | NRR |
श्रीलंका | 3 | 3 | 0 | 0 | 0 | 6 | 0.701 |
पाकिस्तान | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | -0.279 |
भारत | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | 1.607 |
अफगानिस्तान | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 |
Asia Cup 2022 Live : ग्रुप स्टेज में कौन सी टीम हुईं बाहर
- 1- बांग्लादेश
- 2- हांगकांग
Asia Cup 2022 Live: एशिया कप फाइनल का लाइव प्रसारण कहां
एशिया कप फाइनल का लाइव प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर रविवार यानी 11 सितंबर को होगा। जबकि, हॉटस्टार ऐप पर एशिया कप की लाइव स्ट्रीमिंग होगी। मोबाइल यूजर्स हॉटस्टार ऐप और जियो जैसी टीवी ऐप पर मैच का लाइव आनंद ले सकते हैं।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।