WWE Smackdown Results: डब्ल्यूडब्ल्यूई स्मैकडाउन का आज का शो काफी शानदार रहा। जहां कई जबरदस्त मोमेंट्स देखने को मिले। जिसमें से एक मोमेंट कैरियन क्रॉस (Karrion Kross) का मेन इवेंट में वापसी करना और ड्रयू मैकइंटायर (Drew McIntyre) पर हमला करना था। लेकिन इसके अलावा भी आज फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन (Friday Night Smackdown) में कुछ बेहतरीन मोमेंट्स देखने को मिले तो बिना किसी देरी के चलिए डालते हैं आज के शो टॉप 3 मोमेंट्स पर एक नजर।
WWE Smackdown Results: शायना बॉस्जलर ने जीता 6 विमेंस गौंटलेट मैच
स्मैकडाउन में आज लिव मॉर्गन के अगले चैलेंजर को निर्धारित करने के लिए 6 विमेंस गौंटलेट मैच हुआ। जिसका हिस्सा आलिया, रकील रोड्रिगज, नताल्या, शॉट्जी, सोन्या डेविल और शायना बॉस्जलर बनीं थीं। इस मैच की शुरुआत सोन्या डेविल और आलिया ने की थी। जहां सोन्या ने आलिया पर जीत हासिल की।
इसके बाद रकील रोड्रिगज का सामना सोन्या से हुआ। जहां रकील ने सोन्या पर जीत हासिल की।
She's done it!@QoSBaszler will face @YaOnlyLivvOnce at Clash at the Castle!#SmackDown #WWEClash pic.twitter.com/q34qMz2YhL
— WWE on TNT Sports (@wweontnt) August 6, 2022
इसके बाद रकील ने नताल्या और शॉट्जी पर भी जीत हासिल की। लेकिन वह शायना ने उन्हें पिन करते हुए इस मैच को जीत लिया और वह लिव मॉर्गन की स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप की नंबर 1 कंटेंडर बन गईं। जिसके बाद अब यह दोनों फीमेल सुपरस्टार क्लैश एट द कैसल में एक-दूसरे से भिड़ती हुई नजर आएंगी।
WWE Smackdown Results: कोफी किंग्सटन ने किया वाइकिंग रेडर्स पर अटैक
फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन के आज के एपिसोड में कोफी किंग्सटन को वाइकिंग रेडर्स पर अटैक करते हुए देखा गया। कोफी ने वाइकिंग रेडर्स पर यह अटैक उस समय किया जब वाइकिंग रेडर्स अपने मैच को लोकल टैलेंट से जीतने के बाद जश्न मना रहे थे।
Fired up! 🔥#SmackDown pic.twitter.com/8dO5LY0HIG
— WWE on TNT Sports (@wweontnt) August 6, 2022
उस समय कोफी रिंग में एक कैंडो स्टीक लेकर आए और फिर उन्होंने वाइकिंग रेडर्स पर उस कैंडो स्टीक से अटैक कर दिया। इसके बाद कोफी का मैच एरिक के साथ हुआ। जहां कोफी ने एरिक पर जीत हासिल की।
WWE Smackdown Results: कैरियन क्रॉस ने वापसी करते हुए दी रोमन रैंस को चेतावनी
स्मैकडाउन में आज के मेन इवेंट में स्कारलेट और कैरियन क्रॉस को वापसी करते हुए देखा गया। कैरियन ने अपनी यह वापसी उस समय की, जब ड्रयू मैकइंटायर रिंग में रोमन का सामना करने जा रहे थे, उस समय स्कारलेट एंट्रेंस एरिया पर नजर आईं।
Tick. Tock.@realKILLERkross@Lady_Scarlett13#SmackDown pic.twitter.com/iG8ek2Rz5W
— WWE on TNT Sports (@wweontnt) August 6, 2022
इसके बाद क्रॉस ने पीछे से ड्रयू मैकइंटायर पर अटैक कर दिया और फिर स्कारलेट ने रिंग में बल्डलाइन के आगे रेत की घड़ी रख दी और कैरियन क्रॉस और स्कारलेट वहां से चले गए।