Kabaddi
Vivo Pro Kabaddi 2021: बेंगलुरु बुल्स को चैंपियन बनाने वाले रोहित कुमार बने Telugu Titans के कप्तान

Vivo Pro Kabaddi 2021: बेंगलुरु बुल्स को चैंपियन बनाने वाले रोहित कुमार बने Telugu Titans के कप्तान

Vivo Pro Kabaddi 2021: बेंगलुरु बुल्स को चैंपियन बनाने वाले रोहित कुमार बने Telugu Titans के कप्तान, देखें फुल स्क्वॉड
Vivo Pro Kabaddi 2021: PKL- Telugu Titans Captain- वीवो प्रो कबड्डी लीग 2021-22 की शुरुआत 22 दिसंबर से होने जा रही है। तेलुगु टाइटन्स ने रोहित कुमार (Rohit Kumar) को आगामी टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम का कप्तान चुना है। रोहित कुमार ने अपनी कप्तानी में बेंगलुरु बुल्स को चैंपियन बनाया था। पिछले सीजन भी […]

Vivo Pro Kabaddi 2021: PKL- Telugu Titans Captain- वीवो प्रो कबड्डी लीग 2021-22 की शुरुआत 22 दिसंबर से होने जा रही है। तेलुगु टाइटन्स ने रोहित कुमार (Rohit Kumar) को आगामी टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम का कप्तान चुना है। रोहित कुमार ने अपनी कप्तानी में बेंगलुरु बुल्स को चैंपियन बनाया था। पिछले सीजन भी उन्होंने बेंगलुरु टीम की कमान सभाली थी। इस सीजन वह तेलुगु टाइटन्स के दल का हिस्सा बने थे, और अब वह नई टीम के कप्तान चुने गए हैं।

Vivo Pro Kabaddi 2021: PKL- रोहित कुमार को 36 लाख में किया था शामिल

तेलुगु टाइटन्स (Telugu Titans) ने ऑक्शन में रोहित कुमार (Rohit Kumar Kabaddi) को 36 लाख रूपये में खरीदा था। रोहित कुमार का बेस प्राइस 30 लाख रूपये तय था। आपको बता दें कि टीम ने डिफेंडर सुरेंदर सिंह को तेलगू टाइटंस ने 55 लाख में खरीदा। उनका बेस प्राइस भी 30 लाख था।

Telugu Titans New Captain – रोहित कुमार ने अपनी कप्तानी में बेंगलुरु बुल्स को 2018 का चैंपियन बनाया था। उन्होंने सीजन 6 के बाद 7 में भी टीम को लीड किया था। रोहित एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप 2017 में भारतीय दल का हिस्सा थे। वह 2018 कबड्डी मास्टर दुबई और एशियाई गेम्स 2018 में टीम में शामिल थे।

अब उनके ऊपर टीम तेलुगु टाइटन्स की जिम्मेदारी है। आपको बता दें कि टीम दो बार फाइनल में पहुंची जरूर है, लेकिन अभी तक खिताब नहीं जीत सकी है।

यह भी देखें – ‘कैप्टन कूल’ MS Dhoni ने लिया पंगा!, देखिए कबड्डी के प्रोमो शूट में धोनी का नया अवतार – Watch Video

Vivo Pro Kabaddi 2021: प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 – लीग के हर सीजन में टीम की पोजीशन

  • पहला सीजन: 5th
  • दूसरा सीजन: 2nd
  • तीसरा सीजन: 5th
  • चौथा सीजन: 2nd
  • पांचवा सीजन: 5th in Zone B
  • छठा सीजन: 5th in Zone B
  • सातवां सीजन: 11th

तेलुगु टाइटन्स स्क्वॉड –

  • Amit Chauhan (Raider)
  • Ankit Beniwal (Raider)
  • Galla Raju (Raider)
  • Hyunsu Park (Raider)
  • Rajnish (Raider)
  • Rakesh Gowda (Raider)
  • Rohit Kumar (Captain) – (Raider)
  • Siddharth Desai (Raider)
  • Aakash Dattu Arsul (Defender, Right Cover)
  • Akash Choudhary (Defender, Right Corner)
  • Manish (Defender, Left Cover)
  • Adarsh T (Defender, Left Corner)
  • C Arun (Defender, Left Corner)
  • Prince D (Defender)
  • Ruturaj Koravi (Defender)
  • Surinder Singh (Defender)
  • Tetsuro Abe (Defender)
  • Sandeep Kandola

Editors pick