Vivo Pro Kabaddi League: PKL Season 8- Bengal Warriors vs UP Yoddha Live-वीवो प्रो कबड्डी लीग के पहले दिन तीसरे मैच में बंगाल वॉरियर्स और यूपी योद्धा आमने सामने थी। बंगाल वारियर्स अपने खिताब को बचाने के इरादे से सफर की शुरुआत कर रही है, टीम ने पहले मुकाबले में यूपी योद्धा को हराकर अच्छी शुरुआत की। चलिए जानते हैं मैच का हाल, कौन रहा बेस्ट रेडर और डिफेंडर, साथ में जानते हैं प्रदीप नरवाल का प्रदर्शन। आपको बता दें कि प्रदीप नरवाल पीकेएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं, जिन्हे यूपी योद्धा में अपनी टीम में शामिल किया था।
PKL Season 8, Bengal Warriors vs UP Yoddha 2021
बंगाल वॉरियर्स की जीत के हीरो- बंगाल वॉरियर्स के लिए सबसे ज्यादा अंक बनाए इस्माइल नबीबक्श ने, जिन्होंने अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से प्रभावित किया। इस्माइल ने 7 अंक रेड से जबकि 3 अंक टैकल पॉइंट बनाया, उन्होंने 1 बोनस अंक भी प्राप्त किया। सुकेश हेगड़े ने कुल 8 अंक बनाए, उन्होंने 4 बोनस अंक बनाकर शानदार शुरुआत की, और 4 अंक रेड से बनाए।
यूपी योद्धा में शामिल टूर्नामेंट इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी प्रदीप नरवाल ने कुल 8 अंक बनाए। उन्होंने 2 अंक बोनस से और 6 अंक रेड करके अजित किए।
बंगाल वॉरियर्स (Bengal Warriors Players List 2021)
रेडर- Maninder Singh, Ravindra Ramesh Kumawat, Sukesh Hegde, Sumit Singh, Rishank Devadiga, Akash Pikalmunde, Sachin Vittala
डिफेंडर- Rinku Narwal, Abozar Mohajer Mighani, Parveen, Vijin Thangadurai, Rohit Banne, Darshan
आल-राउंडर- Mohammad Esmaeil Nabibakhsh, Manoj Gowda K, Rohit
Vivo Pro Kabaddi League Live: Bengal Warriors vs UP Yoddha-
यह भी देखें- Vivo Pro Kabaddi 2021: इस टीम को मिला गोल्डन बॉय Neeraj Chopra का साथ, दिया खास संदेश- देखें वीडियो
यूपी योद्धा (UP Yoddha Players List 2021)
रेडर – Ankit, Gulveer Singh, James Kamweti, Mohammad Taghi, Pardeep Narwal, Sahil, Shrikant Jadhav, Surender Gill
डिफेंडर- Ashu Singh, Aashish Nagar, Nitesh Kumar, Gaurav Kumar, Sumit
ऑलराउंडर- Gurdeep, Nitin Panwar
Kaisi lagi aapko humare tayyari? ?
Humare sher kal utrenge maidaan main. ? ?#YoddhaHum #SaansRokSeenaThok #GMR #vivoProKabaddiIsBack #vivoProKabaddi #1DayToGo pic.twitter.com/YFaQwQdqqI
— U.P. YODDHA (@UpYoddha) December 21, 2021
Vivo Pro Kabaddi League Live: Bengal Warriors vs UP Yoddha- मैच डिटेल्स
- मैच नंबर 3
- तारीख, समय – मैच बुधवार (22 दिसंबर) को रात 9:30 बजे से शुरू
- स्थान – Sheraton Grand Whitefield
- Bengal Warriors Captain – मनिंदर सिंह
- UP Yoddha Captain – नितेश कुमार
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें