IND vs WI: रोहित और ऋषभ पंत की इंस्टाग्राम लाइव में MS Dhoni की हुई एंट्री, माही ने फोन छीनकर किया बंद : Watch Video
IND vs WI: मंगलवार को पंत ने अपने रूम के होटल से इंस्टाग्राम लाइव (Rishabh Pant Instagram Live) किया, जहां उन्होंने रोहित…

IND vs WI: मंगलवार को पंत ने अपने रूम के होटल से इंस्टाग्राम लाइव (Rishabh Pant Instagram Live) किया, जहां उन्होंने रोहित (Rohit Sharma), सूर्यकुमार (Suryakumar Yadav), इशांत (Ishant Sharma) को लाइव में जोड़ा। उन्होंने अनजान फैंस को भी अपने लाइव में जोड़ा, और इस दौरान एमएस धोनी (MS Dhoni) भी उनकी लाइव में आए तो सभी फैंस हैरान रह गए।
भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 स्क्वॉड में शामिल ऋषभ पंत (Rishabh Pant) सोमवार को इंग्लैंड से वेस्टइंडीज पहुंचे, उनके साथ कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और कार्तिक (Dinesh Karthik) भी पहुंचे। जबकि अश्विन, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई भारत से वेस्टइंडीज पहुंचे।
Rishabh Pant Instagram Live : ऋषभ ने अनजान फैंस को भी लाइव में जोड़ा
ऋषभ पंत ने लाइव वीडियो में फैसला किया कि अपने फैंस को भी लाइव में जोड़ते हैं, इस पर साथी क्रिकेटर राजी नहीं हुए लेकिन बाद में वह भी मान गए कि फैंस को लाइव में शामिल होने की ख़ुशी दी जाए। पंत ने पहले शख्स को जोड़ा तो वह बहुत खुश हो गए, उन्होंने अपने परिवार को भी इस लाइव में जोड़ा। इसी दौरान कनेक्शन कटने की वजह से लाइव से हटे रोहित शर्मा जैसे ही लाइव से जुड़े उनको यकीन नहीं हुआ कि पंत अनजान फैंस को भी लाइव में शामिल कर रहा है।
बाद में रोहित भी मान गए कि फैंस संग बात की जाए, उन्होंने कई फैंस के साथ लाइव इंस्टाग्राम वीडियो पर बात की। फैंस के लिए भी ये सपने के सच होने जैसा था। इस बीच एक ऐसे शख्स को शामिल किया जो एमएस धोनी के साथ ही मौजूद था। हालांकि पंत और रोहित भी उन्हें पहले से ही जानते थे।
यह भी देखें- IND vs WI: मेंटल कंडीशनिंग कोच बनकर टीम इंडिया में शामिल हुए Paddy Upton, हुआ आधिकारिक ऐलान

उनकी इस वीडियो लाइव में धोनी की पत्नी साक्षी नजर आई, लेकिन जब कैमरा धोनी पर गया तो धोनी ने फोन छीनने की कोशिश करते हुए इसे लाइव से हटने का प्रयास किया।
लाइव में नहीं आना चाहते थे MS Dhoni
एमएस धोनी को जब लाइव में शामिल किया गया तो धोनी ने हंसते हुए कैमरा पर हाथ रख लिया और खुद को लाइव से हटाया। इस बीच उन्होंने फोन भी छीनने का प्रयास किया। आपको बता दें कि एमएस धोनी सोशल मीडिया से काफी दूर रहते हैं, वह किसी भी प्लेटफॉर्म पर फोटो, वीडियो या कोई स्टेटस आदि शेयर नहीं करते। इंस्टाग्राम पर भी उनका आखिरी वीडियो 2020 का है, जब उन्होंने क्रिकेट से रिटायरमेंट ली थी।
View this post on Instagram

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।