Cricket
SRH vs MI: रोहित शर्मा को सचिन ने दी स्पेशल जर्सी, देखें Video

SRH vs MI: रोहित शर्मा को सचिन ने दी स्पेशल जर्सी, देखें Video

रोहित शर्मा ने आज इतिहास रचा, वह मुंबई इंडियंस के लिए 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस ख़ास मैच के लिए रोहित शर्मा को स्पेशल जर्सी मिली, जो मुंबई इंडियंस के पहले कप्तान सचिन तेंदुलकर ने उन्हें दी।
Rohit Sharma 200th IPL match for Mumbai Indians: रोहित जब हैदराबाद के लिए खेलने उतरे तो रिकॉर्ड बना दिया। ये उनका MI के लिए 200वां मैच है।

रोहित शर्मा ने आज इतिहास रचा, वह मुंबई इंडियंस के लिए 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस ख़ास मैच के लिए रोहित शर्मा को स्पेशल जर्सी मिली, जो मुंबई इंडियंस के पहले कप्तान सचिन तेंदुलकर ने उन्हें दी।

रोहित शर्मा विराट कोहली (RCB) और एमएस धोनी (CSK) के बाद किसी फ्रेंचाइजी के लिए 200 आईपीएल मैच खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित आज अपने 245वें आईपीएल मैच में खेल रहे हैं, केवल एमएस धोनी ने उनसे ज्यादा (252) आईपीएल मैच खेले हैं।

रोहित ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए टूर्नामेंट के 14 अलग-अलग संस्करणों में खेला है, वह MI के लिए उपलब्धि हासिल करने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।

रोहित शर्मा 2011 में मुंबई इंडियंस से जुड़े थे, उसके बाद 2013 में वह कप्तान बने। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने इसी साल अपना पहला खिताब जीता, इसके बाद रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में टीम को 5 ख़िताब जिताए। 2024 में वह कप्तानी से हटे और उनकी कप्तान फ्रेंचाइजी ने हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया।

रोहित महान सचिन तेंदुलकर के बाद मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल शतक बनाने वाले केवल दूसरे भारतीय थे। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए उनका दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है, उन्होंने 2012 में ईडन गार्डन्स में केकेआर के खिलाफ 109* रन बनाए थे।

Editors pick