Cricket
RR vs DC Highlights: राजस्थान ने 12 रन से जीता मुकाबला, जाने कैसा रहा मैच

RR vs DC Highlights: राजस्थान ने 12 रन से जीता मुकाबला, जाने कैसा रहा मैच

Kal Ka IPL Match Kon Jeeta
RR vs DC Highlights, IPL 2024: गुरुवार को हुए आईपीएल मैच में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया।

गुरुवार को आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। राजस्थान की शुरुआत खराब रही, शुरुआत के 10 ओवर में 58 रन बने लेकिन इसके बाद रियान पराग की 84* रनों की पारी ने टीम को 185 के स्कोर तक पहुंचाया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम 173 रन ही बना पाई। राजस्थान रॉयल्स ने मैच 12 रनों से जीत लिया।

186 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत ख़राब रही थी। मिशेल मार्श को नांद्रे बर्गर ने 23 रन पर आउट किया। इसके बाद बर्गर ने रिकी भुई को शून्य पर पवेलियन भेजा। ऋषभ पंत और डेविड वार्नर ने तीसरे विकेट के लिए 67 रन जोड़े, इस समय दिल्ली ने मैच बना दिया था लेकिन डेविड और फिर पंत के आउट होने के बाद मैच दिल्ली की पकड़ में आ गया।

नांद्रे बर्गर ने 3 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए। बोल्ट ने 3 ओवर में 29 रन दिए, उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। आवेश खान ने 4 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट और चहल ने 3 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

प्लेयर ऑफ़ द मैच: रियान पराग

जब राजस्थान रॉयल्स मुश्किल में थी और 58 पर 3 विकेट गवा दिए थे। 10 ओवर हो चुके थे तब रियान पराग ने शानदार पारी खेलकर टीम का स्कोर 185 तक पहुंचाया। पराग ने 45 गेंदों में 84 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 6 छक्के और 7 चौके जड़े।

DC Inning: 173/5 (20 Over)

अक्षर पटेल- 15*

ट्रिस्टन स्टब्स: 44*

आवेश खान ने अंतिम ओवर में सिर्फ 4 रन दिए। दिल्ली कैपिटल्स 12 रनों से मैच जीत गई।

19 ओवर के बाद: दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 171 रन है। दिल्ली को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रन चाहिए। आखिरी ओवर आवेश खान डाल रहे हैं।

17 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 145 है। दिल्ली को जीत के लिए 18 गेंदों में 41 रन चाहिए।

17वां ओवर: इसमें कुल 19 रन आए, दिल्ली के लिहाज से एक अच्छा ओवर। ट्रिस्टन स्टब्स ने अंतिम 2 गेंदों पर 2 छक्के मारकर मैच बना दिया है।

WICKET: अभिषेक पोरेल (9)

15.3 ओवर: युजवेंद्र चहल की गेंद पर जोस बटलर के हाथों कैच आउट हुए। ये दिल्ली कैपिटल्स का पांचवा विकेट है।

14 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 104 रन है। 4 विकेट गिर चुके हैं। दिल्ली को जीत के लिए 36 गेंदों में 77 रन चाहिए।

WICKET: ऋषभ पंत (28)

13.1 ओवर: युजवेंद्र चहल को मिली पहली सफलता। बाहर जाती गेंद को पंत ने मारा लेकिन मिस हुए। हल्का बल्ले का किनारा लगा और विकेट कीपर संजू सैमसन ने गेंद को पकड़ा। अपील और आउट।

13 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 105 रन है। पंत 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।

दिल्ली का स्कोर 100 रन हुआ। (12.1 ओवर में)

WICKET: डेविड वार्नर (49)

11.2 ओवर: अर्धशतक से चूके डेविड वार्नर, 49 के स्कोर पर लौटे पवेलियन। गेंदबाज आवेश खान से अधिक ये विकेट संदीप शर्मा का! क्योंकि उन्होंने कमाल का कैच पकड़ा। वार्नर ने 34 गेंदों में खेली इस पारी में 3 छक्के और 5 चौके जड़े।

10 ओवरों के बाद

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 10 ओवर के बाद 2 विकेट पर 89 रन है। वार्नर 43 और पंत 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दिल्ली को यहां से जीत के लिए 60 गेंदों गेंदों में 97 रन चाहिए।

पंत और वार्नर के बीच 50 रनों की साझेदारी

ऋषभ पंत और डेविड वार्नर ने 50 रनों की साझेदारी हो गई है। 9 ओवरों के बाद दिल्ली का स्कोर 2 विकेट पर 80 रन है। अब टीम को 66 गेंदों में 106 रन जीत के लिए चाहिए।

Wicket: बर्गर का दूसरा प्रहार

नांद्रे बर्गर ने एक ही ओवर में रिकी भुई (0) के रूप में दिल्ली को दूसरा झटका दिया है। भुई शॉट मारने के चक्कर में गेंद को खड़ी कर बैठे और विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हो गए।

Wicket: दिल्ली को पहला झटका

नांद्रे बर्गर ने मिचेल मार्श को 23 रनों के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया है। दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका लगा।

दिल्ली कैपिटल्स की पारी शुरू हुई, ओपन के लिए डेविड वार्नर और मिचेल मार्श उतरे हैं।

RR Inning: 185/5 (20 Over)

20वें ओवर में आए 25 रन

एनरिक नॉर्खिया द्वारा डाले गए 20वें ओवर में रियान पराग ने 2 छक्के और 3 चौके जड़े। इस ओवर में कुल 25 रन आए और राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 185 रन हो गया है।

WICKET: ध्रुव जुरेल (20)

एनरिक नॉर्खिया की गेंद पर पीछे मारना चाहते थे ध्रुव जुरेल लेकिन गेंद उनके बैट से लगकर सीधा विकेट पर ही जा लगी। राजस्थान का 5वां विकेट गिरा। 142/5

17 ओवरों के बाद: राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 138/4 है। पराग 57 और ध्रुव 16 रन पर खेल रहे हैं।

रियान पराग का अर्धशतक

16वें ओवर की अंतिम गेंद पर छक्का मारकर रियान पराग ने अपना अर्धशतक पूरा किया।

WICKET: आर अश्विन ने 19 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए।

13 ओवरों के बाद RR का स्कोर 88/3 है। अश्विन 28 और पराग 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।

50 रनों की साझेदारी

रियान पराग और अश्विन के बीच 50 रनों की साझेदारी हो गई है। टीम का स्कोर 86 रन हो गया है।

11th ओवर: एनरिक नॉर्खिया के इस ओवर में कुल 15 रन आए। अश्विन ने इस ओवर में 2 छक्के मारे।

इस मैच का पहला छक्का: रविचंद्रन अश्विन ने कुलदीप द्वारा डाली गई 10वें ओवर की पांचवी गेंद पर अश्विन ने शानदार छक्का मारा।

आर अश्विन नए बल्लेबाज आए हैं।

WICKET: जोस बटलर (11)

7.2 ओवर: कुलदीप यादव की गेंद पर मिस हुए बटलर, एलबीडबल्यू की अपील लेकिन अंपायर ने नकार दिया। ऋषभ पंत ने रिव्यु ले लिया, इसके बाद अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। दिल्ली का तीसरा विकेट गिरा। स्कोर – 36/3

पॉवरप्ले: पूरी तरह दिल्ली कैपिटल्स का दबदबा। 6 ओवर में जायसवाल और सैमसन के रूप में 2 विकेट और दिल्ली का स्कोर सिर्फ 31 रन है।

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रियान पराग आए हैं।

WICEKT: संजू सैमसन (15)

5.2 ओवर: खलील अहमद की सीधी गेंद, बल्ले का किनारा लगकर गेंद सीधा विकेट कीपर के हाथों में गई।

5th ओवर: एनरिक नॉर्खिया के इस ओवर में सिर्फ 3 रन आए। दिल्ली के लिहाज से एक और अच्छा ओवर। बटलर और संजू सैमसन पर दबाव बढ़ता जा रहा है। स्कोर – 29/1

4th ओवर: राजस्थान रॉयल्स के लिहाज से अच्छा ओवर। शुरुआती 3 गेंदों में संजू सैमसन ने 3 चौके मारे। हालाँकि इसके बाद मुकेश ने 3 गेंदों में सिर्फ 2 सिंगल दिए। ओवर में आए कुल 14 रन।

3rd Over: खलील अहमद के इस ओवर में आए 3 रन। दिल्ली के लिए अच्छा ओवर, बटलर और संजू पर दबाव बढ़ेगा।

WICKET: यशस्वी जायसवाल (5)

1.5 ओवर: मुकेश कुमार की अंदर आती गेंद को समझ नहीं पाए यशस्वी जायसवाल। पूरी तरह मिस हुए और गेंद सीधा विकेट को उड़ाती हुई गई। दिल्ली को मिली पहली सफलता।

7:30 pm: मैच शुरू हो गया है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम मैदान पर उतर गई है, राजस्थान रॉयल्स के लिए जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत कर रहे हैं।

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग 11

डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, रिकी भुई, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद, मुकेश कुमार।

दिल्ली कैपिटल्स सब्स्टीट्यूट: अभिषेक पोरेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, प्रवीण दुबे, कुमार कुशगारा, रसिख डार।

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग 11

जोस बटलर, यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।

राजस्थान रॉयल्स सब्स्टीट्यूट प्लेयर्स: रोवमैन पॉवेल, नंद्रे बर्गर, तनुश कोटियन, शुभम दुबे, कुलदीप सेन।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव: एनरिक नॉर्खिया और मुकेश कुमार को प्लेइंग 11 में जगह मिली है। इशांत शर्मा अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं।

आज ऋषभ पंत का दिल्ली कैपिटल्स के लिए 100वां मैच है, वह इस फ्रेंचाइजी के लिए 100 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो उसने पहला मैच गंवाया था। दिल्ली को पिछले मैच में पंजाब किंग्स ने हराया था।

राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो टीम ने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 20 रनों से हराया था। टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है।

Editors pick