IPL Mega Auction 2022: आईपीएल 2022 के लिए मेगा आॉक्शन शुरू हो चुका है। इस बार 600 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा रही है। पहले दिन 161 खिलाड़ियों पर बोली लग सकती है। मार्की खिलाड़ियों की बोली के बाद बल्लेबाजों की नीलामी शुरू हुई। इस नीलामी में कई अनुभवी खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने तरजीह नहीं दी। नीलामी के पहले दिन सुरेश रैना, स्टीव स्मिथ, शाकिब अल हसन और डेविड मिलर जैसे अनुभवी खिलाड़ी अनसोल्ड रहे। रैना का पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था। इसी के चलते सीएसके ने उन्हें रिटेन नहीं किया था। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in
अनसोल्ड खिलाड़ी
- डेविड मिलर
- सुरेश रैना
- स्टीव स्मिथ
- शाकिब अल हसन
- मोहम्मद नबी
- मैथ्यू वेड
- ऋद्धिमान साहा
- सैम बिलिंग्स
- उमेश यादव
- आदिल रशीद
- मुजीब जादरान
- इमरान ताहिर
- एडम जम्पा
सुरेश रैना (Suresh Raina)
IPL Mega Auction 2022: सुरेश रैना (Suresh Raina) चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शुरू से आईपीएल खेल रहे थे। लेकिन इस बार चेन्नई ने उन्हें रिटेन नहीं किया। चेन्नई फ्रेंचाइजी ने एमएस धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली और रवींद्र जडेजा को रिटेन किया है। सुरेश रैना (Suresh Raina) का आईपीएल के 14वें सीजन में प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। उन्होंने 12 मैचों में कुल 160 रन बनाए थे।
स्टीव स्मिथ (Steve Smith)
IPL Mega Auction 2022: ऑस्ट्रेलिया के शानदार खिलाड़ियों में से एक स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिटेन नहीं किया गया। स्मिथ (Steve Smith) ने आईपीएल 2021 के 8 मैचों में केवल 152 रन ही बनाए थे। ऐसे में दिल्ली मैनेजमेंट ने उन्हें रिलीज कर दिया था। 32 वर्षीय स्मिथ (Steve Smith) को दिल्ली फ्रेंचाइजी ने 2.2 करोड़ में खरीदा था।
IPL Mega Auction 2022: टाटा आईपीएल 2022 का आयोजन मार्च के आखिरी हफ्ते से शुरू होगा। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इसको लेकर पुष्टि की थी। साथ में उन्होंने कहा था कि टूर्नामेंट का आयोजन भारत में हो, बीसीसीआई इसको लेकर पूरी कोशिश करेगा। अगर आईपीएल 2022 का आयोजन भारत में नहीं हो सका तो इसके लिए प्लान बी तैयार होगा।
10 टीमों के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट
इंडियन प्रीमियर लीग के खिताब के लिए इस बार कुल 10 टीमें टूर्नामेंट में शामिल होंगी। पिछले सीजन की आठ टीमों के साथ 2 नई टीमों के रूप में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस हैं। आईपीएल की सभी 10 टीमों की डिटेल नीचे दी गई है। आप टीम के नाम पर क्लिक करके उसकी पूरी जानकारी पा सकते हो। किस टीम ने किन खिलाड़ियों पर बोली लगाई है, टीम का स्क्वॉड क्या है आदि सभी जानकारी दी गई है।