Cricket
मुंबई इंडियंस को सूर्यकुमार यादव के न होने से होगा नुकसान, जानें कैसे

मुंबई इंडियंस को सूर्यकुमार यादव के न होने से होगा नुकसान, जानें कैसे

मुंबई इंडियंस को सूर्यकुमार यादव के न होने से होगा नुकसान, जानें कैसे
IPL 2024 SRH vs MI: मुंबई इंडियंस को मौजूदा आईपीएल 2024 सीज़न में एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

IPL 2024 SRH vs MI: मुंबई इंडियंस को मौजूदा आईपीएल 2024 सीज़न में एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि उनकी टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव मुंबई के लिए अभी तक एक भी मैच नहीं खेले। टखने की सर्जरी से उबरने की वजह से सूर्यकुमार को NCA फिट घोषित नहीं किया गया है। ऐसे में मुंबई को आगामी मैचों में सूर्य की वजह से कई बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं कैसे?

सूर्यकुमार यादव मुंबई की बल्लेबाजी की रीढ़

2018 में शामिल होने के बाद से सूर्यकुमार यादव मुंबई बल्लेबाजी क्रम में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। वह वर्तमान में फ्रेंचाइजी के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने लगभग 146 की स्ट्राइक रेट से 2600 से अधिक रन बनाए हैं।

मुंबई इंडियंस का बल्लेबाजी लाइन-अप कमजोर

सूर्यकुमार के न खेलने से मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी लाइन-अप कमजोर नजर आ रही है। क्योंकि सूर्य ने मुंबई के लिए कई मौकों पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मैच जिताए हैं। साथ ही मुंबई को अपने पहले ही आईपीएल मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना भी करना पड़ा था। आगामी मुकाबलों में अगर सूर्य मुंबई के लिए वापसी नहीं करते हुए टीम को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप में फिक्स नहीं हैं हार्दिक की सीट, शिवम दुबे छीन सकते हैं उनकी जगह- जानें कैसे

क्या मुंबई इस बाधा को पार कर सकता है?

सूर्यकुमार की विस्फोटक बल्लेबाजी एमआई की बल्लेबाजी की गहराई की परीक्षा लेगी। आगामी मैचों में टीम का प्रदर्शन इस बात पर निर्भर करेगा कि वे उनकी अनुपस्थिति की भरपाई कितने प्रभावी ढंग से कर पाते हैं। यह देखना बाकी है कि क्या अन्य बल्लेबाज आगे आकर जिम्मेदारी निभा सकते हैं।

Editors pick