Cricket
IPL 2022: आरसीबी के Harshal Patel ने आईपीएल के सबसे अहम पल का किया खुलासा, जानें किस विकेट को बताया सबसे महत्वपूर्ण

IPL 2022: आरसीबी के Harshal Patel ने आईपीएल के सबसे अहम पल का किया खुलासा, जानें किस विकेट को बताया सबसे महत्वपूर्ण

IPL 2022 Auction RCB के Harshal Patel ने आईपीएल के सबसे अहम पल का किया खुलासा, किस विकेट को बताया महत्वपूर्ण, Royal Challengers Bangalore
IPL 2022: आईपीएल का 15वां सीजन 26 मार्च से शुरू होगा। इस बार आईपीएल में दो नई फ्रेंचाइजियां भी शामिल हो गई हैं। आरसीबी ने आईपीएल ऑक्शन (IPL 2022 Auction) में 10.75 करोड़ में भारत के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल (Harshal Patel) को खरीदा। हर्षल इससे पहले भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) का […]

IPL 2022: आईपीएल का 15वां सीजन 26 मार्च से शुरू होगा। इस बार आईपीएल में दो नई फ्रेंचाइजियां भी शामिल हो गई हैं। आरसीबी ने आईपीएल ऑक्शन (IPL 2022 Auction) में 10.75 करोड़ में भारत के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल (Harshal Patel) को खरीदा। हर्षल इससे पहले भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) का हिस्सा रह चुके हैं। आरसीबी (RCB) का हिस्सा रहते हुए हर्षल पटेल को आईपीएल 2021 में पर्पल कैप मिली थी। हर्षल ने आईपीएल के 14वें सीजन में 30 विकेट झटके थे। आरसीबी पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने अपने आईपीएल करियर का सबसे अहम पल साझा किया जब उन्होंने इस खिलाड़ी की विकेट झटका था। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022: हर्षल पटेल (Harshal Patel) ने आईपीएल में सबसे अहम पल का जिक्र करते हुए बताया कि जब उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैट्रिक ली थी और एमआई के खिलाफ 5 विकेट झटके थे। सबसे महत्वपूर्ण विकेट के बारे में बात करते हुए हर्षल कहते हैं कि जब उन्होंने एमआई के कीरोन पोलार्ड का विकेट लिया था वो उनके लिए सबसे खुशी का पल था।

आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस और आरसीबी (Royal Challengers Bangalore) के बीच मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 9 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए थे। आरसीबी के सुपर स्टार गेंदबाज हर्षल पटेल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 5 विकेट झटके और इसी के साथ हैट्रिक भी ली। पहले हर्षल ने 16वें ओवर में हार्दिक पाड्ंया को आउट किया। 18वें ओवर में ईशान किशन को और फिर अगले ओवर में उन्होंने क्रुणाल पांड्या, कीरोन पोलार्ड और मार्को जेनसन के विकेट झटके और मुंबई को 159/9 के स्कोर पर रोक दिया। हर्षल पटेल (Harshal Patel) आईपीएल (IPL) के इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 5 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज हैं।

IPL 2022: आरसीबी (RCB) पॉडकास्ट के दौरान हर्षल पटेल (Harshal Patel) ने बताया कि आईपीएल सीजन 2021 में जब उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैट्रिक ली थी तो लोगों ने उनकी हैट्रिक को गुड लक कहा था। हर्षल पटेल इस बात को सुनकर काफी हैरान हुए थे कि कैसे कोई उनकी मेहनत को गुड लक का नाम दे सकता है। हर्शल पटेल ने आईपीएल 2021 में 30 विकेट झटके थे जिसके चलते उन्हें पर्पल कैप मिली थी। आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी को पर्पल कैप मिलती है।

इस बार खेले जाएंगे 74 मुकाबले
आईपीएल के मौजूदा सीजन में कुल 74 मुकाबले होने हैं। इसमें 70 लीग के राउंड के मैच जबकि 4 प्लेऑफ के मैच शामिल हैं। बीसीसीआई ने लीग राउंड के मैच महाराष्ट्र में कराने का फैसला लिया है। लीग राउंड के मैच मुंबई के तीन स्टेडियम और पुणे के एक स्टेडियम में खेले जाएंगे। वहीं प्लेऑफ के मुकाबले किस मैदान पर होंगे, यह अभी तय नहीं हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुकाबले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह मैच हो सकते हैं।

  • लीग स्टेज के 55 आईपीएल मैच मुंबई में खेले जाएंगे और 15 पुणे में खेले जाएंगे।
  • लीग के लिए चार स्टेडियमों की पहचान की गई है।
  • वानखेड़े में 20, ब्रेबोर्न स्टेडियम में 15, डीवाई पाटिल स्टेडियम में 20 और पुणे में 15 मुकाबले खेले जाएंगे।

आईपीएल 2022 का फॉर्मेट

  • 10 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा जाएंगे। ग्रुप-A में पांच और और ग्रुप-B में पांच टीमें होंगी।
  • एक टीम को ग्रुप राउंड में कम से कम 14 मैच खेलने होंगे।
  • अपने ग्रुप में एक-दूसरे के खिलाफ दो बार खेलने का मौका मिलेगा।
  • दूसरे ग्रुप की किसी एक टीम के खिलाफ दो मैच खेलने होंगे।
  • इसके बाद दूसरे ग्रुप की बाकी बची चार टीमों के खिलाफ एक-एक मैच खेलने होंगे।

 

  • किस ग्रुप में कौन सी टीमें
    ग्रुप-ए ग्रुप-बी
    मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपरकिंग्स
    कोलकाता नाइटराइडर्स सनराइजर्स हैदराबाद
    राजस्थान रॉयल्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    दिल्ली कैपिटल्स पंजाब किंग्स
    लखनऊ सुपरजाएंट्स गुजरात टाइटन्स

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick