Cricket
ICC Women’s World Cup 2022: हरमनप्रीत कौर को खुद से बहुत उम्मीद, खेल मनोवैज्ञानिक से उप-कप्तान को मिली मदद

ICC Women’s World Cup 2022: हरमनप्रीत कौर को खुद से बहुत उम्मीद, खेल मनोवैज्ञानिक से उप-कप्तान को मिली मदद

ICC Women’s World Cup 2022: हरमनप्रीत कौर को खुद से बहुत उम्मीद, खेल मनोवैज्ञानिक से उप-कप्तान को मिली मदद
ICC Women’s World Cup 2022: भारतीय महिला वनडे टीम की उप-कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने कहा कि उन्हें खुद से बहुत उम्मीदें हैं। वह समझ सकती हैं कि कम स्कोर बनाने पर लोग उनकी आलोचना क्यों करते हैं। आईसीसी महिला विश्व कप से पहले बुधवार को एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैं […]

ICC Women’s World Cup 2022: भारतीय महिला वनडे टीम की उप-कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने कहा कि उन्हें खुद से बहुत उम्मीदें हैं। वह समझ सकती हैं कि कम स्कोर बनाने पर लोग उनकी आलोचना क्यों करते हैं। आईसीसी महिला विश्व कप से पहले बुधवार को एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैं टीम में अपना महत्व जानती हूं। मिताली राज (Mithali Raj) की कप्तानी में भारत का पहला मैच पाकिस्तान (INDW vs PAKW) से 6 मार्च को होगा।  मैं हमेशा अच्छा करना चाहती हूं लेकिन कई बार चीजें आपके पक्ष में नहीं जाती हैं। मेरे मुश्किल वक्त में मुझे सपोर्ट करने वालों का मैं वास्तव में शुक्रगुजार हूं। जब हरमनप्रीत खराब फॉर्म से गुजर रही थी तो उन्हें टीम के खेल मनोवैज्ञानिक (Sports Psychologist) से बहुत मदद मिली। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

ICC Women’s World Cup 2022: सभी खिलाड़ियों के लिए मददगार

खेल मनोवैज्ञानिक के बारे में हरमनप्रीत ने कहा कि इससे उन्हें काफी मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि हमारे पास एक खेल मनोवैज्ञानिक है और इससे वास्तव में मदद मिलती है। मैं न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छा नहीं कर रही थी तब उन्होंने मुझसे बात की। उनसे बात करने से वास्तव में मदद मिली। मैं काफी दबाव महसूस कर रही थी लेकिन उनसे बात करने के बाद सब कुछ स्पष्ट हो गया। इससे मुझे पिछले 2-3 मैचों में काफी मदद मिली। मैं उन्हें लगातार दूसरे खिलाड़ियों से बात करते हुए देखती हूं और यह वास्तव में सभी के लिए मददगार साबित हो सकती है।

यह भी देखें- ICC Women’s World Cup 2022: बल्लेबाजी में अधिक साझेदारियां निभाने और 250 रन से ऊपर का स्कोर बनाने पर भारतीय महिला टीम की उप-कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दिया जोर

विजेता को मिलेगी दोगुनी ईनामी राशि

इस बार महिला विश्व कप की ईनामी राशि बढ़ाकर दोगुनी कर दी गई है। अब टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को 1.32 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानि 10 करोड़ रुपए मिलेंगे। 2017 में यह राशि 5 करोड़ रुपए थी। वहीं इस बार विश्व कप में टीमें सिर्फ 9 खिलाड़ियों के साथ भी खेल सकेंगी। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए आईसीसी ने यह नियम बनाया है। नए नियम के अनुसार यदि किसी टीम के पास पूरे 11 खिलाड़ी नहीं हैं तो वह टीम सिर्फ 9 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती है।

महिला विश्वकप में भारत का शेड्यूल

  • 6 मार्च: भारत बनाम पाकिस्तान, बे ओवल (सुबह 6.30 बजे)
  • 10 मार्च: भारत बनाम न्यूजीलैंड, हैमिल्टन (सुबह 6.30 बजे)
  • 12 मार्च: भारत बनाम वेस्टइंडीज, हैमिल्टन (सुबह 6.30 बजे)
  • 16 मार्च: भारत बनाम इंग्लैंड, बे ओवल (सुबह 6.30 बजे)
  • 19 मार्च: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, ऑकलैंड (सुबह 6.30 बजे)
  • 22 मार्च: भारत बनाम बांग्लादेश, हैमिल्टन (सुबह 6.30 बजे)
  • 28 मार्च: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, क्राइस्टचर्च (सुबह 6.30 बजे)

भारत महिला विश्व कप टीम: मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर (उप-कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, रिचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेणुका सिंह ठाकुर, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव।

रिजर्व खिलाड़ी: एस. मेघना, एकता बिष्ट, सिमरन दिल बहादुर।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick