Cricket
WPL 2023 Final, DC vs MI Playing 11: मुंबई और दिल्ली के बीच फाइनल के लिए टक्कर, ऐसी है दोनों की प्लेइंग 11

WPL 2023 Final, DC vs MI Playing 11: मुंबई और दिल्ली के बीच फाइनल के लिए टक्कर, ऐसी है दोनों की प्लेइंग 11

WPL 2023 Final, DC vs MI Playing 11: मुंबई और दिल्ली की प्लेइंग 11
WPL 2023 Final, DC vs MI Playing 11: डब्ल्यूपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। वहीं दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। साथ ही हरमनप्रीत कौर की टीम गेंदबाजी करेगी। साथ ही मुंबई की टीम में कोई बदलाव […]

WPL 2023 Final, DC vs MI Playing 11: डब्ल्यूपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। वहीं दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। साथ ही हरमनप्रीत कौर की टीम गेंदबाजी करेगी। साथ ही मुंबई की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है जबकि दिल्ली में पूनम की जगह मिन्नु मणि का एक बदलाव हुआ है।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

यास्तिका भाटिया (w), हेले मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (c), मेली केर, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमायरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमाह रोड्रिग्स, मारिजैन कप्प, एलिस कैपसे, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, तान्या भाटिया (डब्ल्यू), राधा यादव, शिखा पांडे, मिन्नू मणि।

अंक तालिका में टॉप पर रहने के बाद दिल्ली ने सीधा फाइनल में एंट्री पाई तो मुंबई ने फाइनल के लिए यूपी को बुरी तरह हराया। दोनों टीमें टक्कर की है, और फाइनल रोमांचक होगा इतना तय है। दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक प्लेयर है, जो एक दूसरे के खिलाफ खतरा पैदा करेंगी।

WPL 2023 Final, DC vs MI Playing 11: मुंबई और दिल्ली की संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस की बात करें तो टीम में सारे ही शानदार प्लेयर है। फाइनल में टीम किस एकादश के साथ उतर सकती है, उसका लाइन-अप नीचे दिया गया है। टीम में शामिल इंग्लिश प्लेयर ईसी वोंग विमेंस प्रीमियर लीग में एकलौती ऐसी प्लेयर है, जिन्होंने हैट्रिक ली है। ऐसा उन्होंने एलिमिनेटर मैच में ही किया था।

नताली सिवर ने एलीमेंटर में 38 गेंदों पर 72 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलने के बाद एक विकेट चटकाया, जिसके लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया था। वो टीम में महत्वपूर्ण प्लेयर होंगी। टीम को ओपनर हैली मैथूस से चाहिए कि वो आकर तेज बल्लेबाजी करें, पिछले कई मैचों से वह संभलकर बल्लेबाजी कर रही हैं जिसके लिए वह बिलकुल नहीं जानी जाती। टीम की बल्लेबाजी नीचे तक है, इसलिए मैथूस को अपने पुराने अंदाज में लौटना पड़ेगा।

Mumbai Indians Playing 11: मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

  • यास्तिका भाटिया (विकेट कीपर)
  • हैली मेथ्युज़
  • नताली सिवर
  • हरमनप्रीत कौर (कप्तान)
  • अमेलिया केर
  • पूजा वस्त्राकार
  • ईसी वोंग
  • अमनजोत कौर
  • हुमाईरा काजी
  • जीर्तीमानी कलिता
  • साइका इशाक

Delhi Capitals Playing 11: दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

शैफाली वर्मा अपने आक्रामक और बड़े शॉट्स के लिए जानी जाती है, फाइनल में उन्हें ऐसा ही रूप दिखाना होगा। टूर्नामेंट में उनके बल्ले से सर्वाधिक पारी आरसीबी के खिलाफ आई थी, उन्होंने 84 रन बनाए थे। उन्होंने 2 बार अर्धशतकीय पारी खेली है। कप्तान मैग लैनिंग भी अच्छी बल्लेबाजी कर रही है, उन्होंने 8 मैचों में 310 रन बनाए हैं, फाइनल में उनका और शैफाली वर्मा का रोल महत्वपूर्ण होगा। दोनों पारी की शुरुआत करती है।

यह भी देखें- WPL 2023 Closing Ceremony: विमेंस प्रीमियर लीग का समापन समारोह, कौन करेगा परफॉर्म, कितने बजे शुरू होगा कार्यक्रम

जेमिमा रोड्रिगेज का बल्ले से प्रदर्शन खराब रहा है, लेकिन फाइनल में उनका रोल महत्वपूर्ण होगा। मिडिल आर्डर को मजबूती देने के उनको फील्डिंग में भी महत्वपूर्ण रोल अदा करना होगा। अभी तक खेले 8 मैचों में उन्होंने सिर्फ 117 रन ही बनाए हैं।

  • मैग लैनिंग (कप्तान)
  • शैफाली वर्मा
  • ऐलिस कैप्सी
  • जेमिमा रोड्रिगेज
  • मरीजनने कप्प
  • जेस जोनासन
  • अरुंधति रेड्डी
  • तान्या भाटिया (विकेट कीपर)
  • राधा यादव
  • शिखा पांडेय
  • पूनम यादव

WPL 2023 Final Live: कहां और कब देखें फाइनल

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस विमेंस प्रीमियर लीग का फाइनल मैच 26 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम पर खेला जाएगा। शाम को साढ़े 7 बजे शुरू होने वाले इस मैच का लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स18 पर होगा। जियो सिनेमा पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी। किसी भी नेटवर्क का यूजर जियो सिनेमा पर फ्री में लाइव मैच देख सकता है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Fantasy Cricket Tips, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick