Cricket
WPL 2023: पत्नी के लिए भारत रुके मिचेल स्टार्क, मुकाबले से पहले मनाया जन्मदिन, देखें

WPL 2023: पत्नी के लिए भारत रुके मिचेल स्टार्क, मुकाबले से पहले मनाया जन्मदिन, देखें

alyssa healy husband mitchell starc
WPL 2023 Eliminator: महिला प्रीमियर लीग (Women’s Premier League) में आज मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स (MI vs UP) के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। डीवाई पाटिल स्टेडियम पर होने वाले इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल खेलेगी जबकि दूसरी टीम का खिताब जीतने का सपना टूट जाएगा। मुकाबले से पहले यूपी की कप्तान […]

WPL 2023 Eliminator: महिला प्रीमियर लीग (Women’s Premier League) में आज मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स (MI vs UP) के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। डीवाई पाटिल स्टेडियम पर होने वाले इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल खेलेगी जबकि दूसरी टीम का खिताब जीतने का सपना टूट जाएगा। मुकाबले से पहले यूपी की कप्तान एलिसा हीली ने साथी खिलाड़ियों के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उनके साथ उनके पति मिचेल स्टार्क भी है, जो क्रिकेट सीरीज के लिए भारत दौरे पर आए थे।

मिचेल स्टार्क बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी और वनडे सीरीज के लिए भारत दौरे पर आए थे। उनका वनडे में शानदार प्रदर्शन रहा था, जिसकी मदद से ऑस्ट्रेलिया भारत को 2-1 से सीरीज हराने में सफल रही। स्टार्क ने सीरीज में कुल 8 विकेट लिए थे। सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर्स अपनी अपनी आईपीएल टीमों के साथ जुड़ गए हैं, हालांकि स्टार्क आईपीएल में नहीं खेलेंगे बावजूद वह भारत में रुक गए हैं।

स्टार्क की पत्नी (Alyssa Healy) खेल रही है विमेंस प्रीमियर लीग

मिचेल स्टार्क की पत्नी एलिसा हीली विमेंस प्रीमियर लीग में यूपी वारियर्स की कप्तानी कर रही है। यूपी वारियर्स टूर्नामेंट के प्लेऑफ में पहुंची। शुक्रवार को टीम का मुकाबला मुंबई इंडियंस के साथ है, ये एलिमिनेटर मैच है जिसे जीतने वाली टीम का खिताबी मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ 26 मार्च को होगा। मुकाबले से पहले यूपी वारियर्स ने कप्तान एलिसा हीली का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। सभी ने अपनी कप्तान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। स्टार्क भी जन्मदिन में खिलाड़ियों के साथ मौजूद रहे। यूपी टीम में शामिल लॉरेन बेल (Lauren Bell) ने इंस्टाग्राम पर जन्मदिन की फोटो शेयर की, जिसमे स्टार्क अपनी पत्नी एलिसा हीली के चेहरे पर केक लगा रहे हैं।

IPL 2023: KKR को लगा एक और बड़ा झटका, Shreyas Iyer के बाद Nitish Rana भी हुए चोटिल

alyssa healy husband mitchell starc
alyssa healy husband mitchell starc

WPL 2023 Eliminator, MI vs UP: फाइनल के लिए यूपी और मुंबई में भिड़ंत

मुंबई इंडियंस शुरुआत से अच्छा प्रदर्शन कर रही थी और टॉप पर काबिज थी, लेकिन ग्रुप स्टेज के आखिरी में वह लड़खड़ा गई और दूसरे स्थान पर आ गई। यूपी टीम में शानदार प्लेयर हैं, वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रही। टीम का ग्रुप स्टेज के आखिरी मैचों में शानदार प्रदर्शन रहा। पिछली बार जब टीम आमने सामने हुई थी तब यूपी ने मुंबई को 5 विकेट से हराया था।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Women’s Premier League, Breaking SportsNews, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick