Cricket
T20 World Cup: क्या इस बार हिट हो पाएगी MS Dhoni, Ravi Shastri और Virat Kohli की तिकड़ी? 3 वर्ल्ड कप में हो चुके हैं फेल

T20 World Cup: क्या इस बार हिट हो पाएगी MS Dhoni, Ravi Shastri और Virat Kohli की तिकड़ी? 3 वर्ल्ड कप में हो चुके हैं फेल

T20 World Cup, MS Dhoni, Ravi Shastri, Virat Kohli, T20 World Cup 2021, MS Dhoni mentor, Virat Kohli Record, MS dhoni Record
T20 World Cup: क्या इस बार हिट हो पाएगी MS Dhoni, Ravi Shastri और Virat Kohli की तिकड़ी? 3 वर्ल्ड कप में हो चुके हैं फेल- टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का मेंटर बनाए जाने के बाद फैंस काफी खुश हैं। उन्हें लग रहा है […]

T20 World Cup: क्या इस बार हिट हो पाएगी MS Dhoni, Ravi Shastri और Virat Kohli की तिकड़ी? 3 वर्ल्ड कप में हो चुके हैं फेल- टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का मेंटर बनाए जाने के बाद फैंस काफी खुश हैं। उन्हें लग रहा है कि भारतीय क्रिकेट के गोल्डन बॉय रहे धोनी के शामिल होते ही अब टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीत लेगी। कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री के साथ मिलकर कमाल करेंगे और टीम 2007 के बाद पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने में सफल हो जाएगी। हालांकि, रिकॉर्ड फैंस को दुखी करने वाले हैं। T20 World Cup, MS Dhoni, Ravi Shastri, Virat Kohli, T20 World Cup 2021, MS Dhoni mentor, Virat Kohli Record, MS dhoni Record- follow hindi.insidesport.in

धोनी, कोहली और शास्त्री एक साथ तीन वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए काम कर चुके हैं। तीनों बार भारतीय टीम को नाकामी मिली है। 2015 वनडे वर्ल्ड कप, 2016 टी20 वर्ल्ड कप और 2019 वनडे वर्ल्ड कप में तीनों के होने के बावजूद भारतीय टीम हारी थी। सबसे पहले 2015 में धोनी कप्तान थे। कोहली उस टीम के सदस्य थे। डंकन फ्लेचर टीम के कोच थे और रवि शास्त्री को डायरेक्टर बनाया गया था। टीम इंडिया सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 95 रनों से हार गई थी।

ये भी पढ़ें- T20 World Cup: जल्द होगी बड़ी घोषणा, टी20 और वनडे की कप्तानी छोड़ सकते हैं विराट कोहली; रोहित बनेंगे भारत के नए कप्तान: Report

इसके बाद 2016 टी20 वर्ल्ड कप में भी तीनों की तिकड़ी साथ थी। धोनी कप्तान, विराट उप-कप्तान और शास्त्री डायरेक्टर थे। भारतीय टीम एक बार फिर सेमीफाइनल में हार गई। वेस्टइंडीज ने उसे सात विकेट से रौंद दिया था। 2019 वर्ल्ड कप में धोनी टीम में तो थे, लेकिन इस बार कप्तान नहीं थे। कप्तानी कोहली और कोचिंग शास्त्री के जिम्मे थी। भारत फिर से सेमीफाइनल में बाहर हो गया। इस बार न्यूजीलैंड ने उसे हरा दिया। T20 World Cup, MS Dhoni, Ravi Shastri, Virat Kohli, T20 World Cup 2021, MS Dhoni mentor, Virat Kohli Record, MS dhoni Record- follow hindi.insidesport.in

धोनी सीमित ओवरों में भारत के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं। उनके नेतृत्व में भारत टी20 वर्ल्ड कप (2007), वर्ल्ड कप (2011) और चैंपियंस ट्रॉफी (2013) जीता है। हालांकि, उनके रहते टीम इंडिया कई बड़े टूर्नामेंट में हारी भी है। 6 वर्ल्ड कप में टीम को हार मिली है। इनमें पांच टी20 वर्ल्ड कप (2009, 2010, 2012, 2014 और 2016) और एक वनडे वर्ल्ड कप (2015) शामिल है।

हम कह सकते हैं कि धोनी का टीम के साथ मेंटर के रूप में होना जीत की गारंटी नहीं है। हालांकि, उनके जैसे अनुभवी खिलाड़ी के होने से टीम का मनोबल जरूर ऊंचा होगा। आईसीसी टूर्नामेंट में कोहली के रिकॉर्ड को देखें तो विराट को 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बुरी हार मिली थी। इसके बाद 2019 वर्ल्ड कप हारे थे। कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट को सांतवें आसमान पर तो पहुंचाया है, लेकिन सीमित ओवरों में उन्हें आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार है। T20 World Cup, MS Dhoni, Ravi Shastri, Virat Kohli, T20 World Cup 2021, MS Dhoni mentor, Virat Kohli Record, MS dhoni Record- follow hindi.insidesport.in

Editors pick