Cricket
T20 World Cup 2021: Madan Lal का बड़ा बयान, MS Dhoni की एक सलाह टी20 वर्ल्ड कप में बदल सकती है Team India की किस्मत

T20 World Cup 2021: Madan Lal का बड़ा बयान, MS Dhoni की एक सलाह टी20 वर्ल्ड कप में बदल सकती है Team India की किस्मत

T20 World Cup 2021: Madan Lal का बड़ा बयान, MS Dhoni की एक सलाह टी20 वर्ल्ड कप में बदल सकती है Team India की किस्मत
T20 World Cup 2021, Madan Lal, MS Dhoni: टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले से करेगी, लेकिन इससे पहले टीम इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो अभ्यास मैच खेलेगी। भारतीय टीम में एमएस धोनी इस बार बतौर मेंटर नजर आएंगे। धोनी इस […]

T20 World Cup 2021, Madan Lal, MS Dhoni: टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले से करेगी, लेकिन इससे पहले टीम इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो अभ्यास मैच खेलेगी। भारतीय टीम में एमएस धोनी इस बार बतौर मेंटर नजर आएंगे। धोनी इस बार विकेट के पीछे से नहीं बल्कि ड्रेसिंग रुम के अंदर से रणनीति बनाते हुए दिखेंगे।

Team India in T20 World Cup- 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे मदन लाल (Madan Lal Interview) ने insidesport से बातचीत में बताया है कि धोनी के पास काफी अनुभव है और उनकी एक सलाह से ही गेम का पासा पलट सकता है।

धोनी (MS Dhoni Mentor) के साथ रहने से टीम इंडिया को क्या नया फायदा हो सकता है, जबकि टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवि शास्त्री मौजूद हैं?

इंटरनेशनल लेवल पर जो क्रिकेट होती है, वहां मेंटर छोटी-छोटी चीजों को देखता रहता है। वह यदि थोड़ा सा भी कुछ कह देगा तो उसमें गेम चेंज हो सकती है। यही सब चीजों का फायदा होता है, क्योंकि उसे काफी अनुभव है। वे ऐसी स्थितियों से कई बार निकल चुके हैं। कई बार जब हम खेल रहे होते हैं, तो हमें कुछ चीजें पता नहीं चल पाती हैं। हालांकि, जब इतना अनुभवी खिलाड़ी, काफी कुछ जीता हुआ खिलाड़ी आपके साथ रहता है और वह ऐसा कुछ पॉइंट बता दे, जिससे गेम चेंज हो जाए, तो उससे बहुत बड़ा फर्क पड़ता है टीम को। बाकी मैदान के अंदर तो खिलाड़ियों को ही जाना होता है, लेकिन बाहर बनाई रणनीति से काफी फर्क पड़ता है।

 

ये भी पढे़ं- T20 World Cup- Madan Lal Exclusive Interview: फीस नहीं लेने पर MS Dhoni के और बड़े फैन हो गए मदनलाल, कहा- बहुत कम खिलाड़ियों में होती है ऐसी भावना

T20 World Cup 2021, Madan Lal, MS Dhoni:

T20 World Cup: धोनी, रवि शास्त्री और विराट कोहली तीनों के बीच सलाह देने में लीडरशिप को लेकर तनाव की स्थिति तो नहीं बनेगी?

नहीं, वहां ऐसा कुछ नहीं होता है। वहां अपनी बात रखना होता है। यह सभी बहुत समझदार हैं। यह तभी बोलते हैं, जब उन्हें लगता है कि उनकी जरूरत है। जब इन्हें लगता है कि कुछ गलत हो रहा या होने जा रहा है, तो यह अपनी बात रखते हैं कि हमें शायद ऐसा कुछ करना चाहिए।

Editors pick