Stuart Binny Birthday: भारतीय क्रिकेट जगत में स्टुअर्ट बिन्नी (Stuart Binny) एक जाना माना नाम है। बिन्नी के नाम टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket) में 194 रन और 3 विकेट, जबकि वनडे में 230 रन और 20 विकेट दर्ज हैं। ये खिलाड़ी आज यानी 3 जून को अपना 38 वां जन्मदिन (Stuart Binny Birthday) मना रहे हैं। बता दें कि, बिन्नी की पत्नी का नाम मयंती लैंगर (Mayanti Langer) है, यह लाइव मैच कवर करने के अलावा खेल कार्यक्रम भी होस्ट करती हैं। इन्होंने आईपीएल (IPL) को भी काफी सालों तक कवर किया था। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in
नई दिल्ली की रहने वाली मयंती लैंगर के पिता एक आर्मी ऑफिसर थे और उन्होंने खेल पत्रकारिता में कदम साल 2006 में रखा था। बता दें कि, शुरुआत कुछ समय का मयंती ने अमेरिका में काम किया था, लेकिन इसके कुछ समय बाद वह भारत लौट आईं थी।
Stuart Binny Birthday: स्टुअर्ट बिन्नी और मयंती लैंगर एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। मयंती ने साल 2008 से आईपीएल को कवर करना शुरू कर दिया था। मयंती जब भी मैदान पर आती थी तो मैदान में बैठे लोग बड़े खुश नजर आते थे।
भारतीय भारतीय क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी (Stuart Binny) की मयंती लैंगर (Mayanti Langer) से पहली बार मुलाकात साल 2007 में हुई। यह मुलाकात आईपीएल के एक मुकाबले के दौरान हुई थी। उस मुकाबले में बिन्नी ने अपनी टीम हैदराबाद हीरोज के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था। उस मुकाबले में मयंती खेल पत्रकार के रूप में काम किया करती थी। मुकाबले के बाद जब मयंती ने बिन्नी का इंटरव्यू लिया तो ये खिलाड़ी उनको देखता ही रहा। इस इंटरव्यू के दौरान ही बिन्नी को मयंती से प्यार हो गया था।
साल 2007 में दोनों के बीच प्यार बढ़ता गया और एक दूसरे को डेट करते रहे। इसके बाद साल 2012 में दोनों कपल शादी के बंधन में बंध गए और एक साथ रहने लगे। गौरतलब है कि, साल 2021 में ही मयंती ने एक बेटे को जन्म दिया है। बता दें कि बिन्नी के पिता भी रॉजर बिन्नी भी एक क्रिकेटर थे। रॉजर 1983 में विश्व कप जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा थे।