Cricket
Shane Warne Passes Away: दिग्गज ऑफ स्पिनर शेन वॉर्न की वह गेंद जिसे देखकर सभी लोग रह गए थे भौचक्के, Watch Video

Shane Warne Passes Away: दिग्गज ऑफ स्पिनर शेन वॉर्न की वह गेंद जिसे देखकर सभी लोग रह गए थे भौचक्के, Watch Video

Shane Warne Passes Away: दिग्गज ऑफ स्पिनर शेन वॉर्न की वह गेंद जिसे देखकर सभी लोग रह गए थे भौचक्के, Watch Video
Shane Warne Passes Away: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर और लेग स्पिनर शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से (Shane Warne Heart Attack) निधन हो गया है। वार्न की मैनेजमेंट टीम ने शनिवार (एईडीटी) को एक संक्षिप्त बयान जारी किया, कि उनका थाईलैंड के कोह समुई में एक संदिग्ध दिल […]

Shane Warne Passes Away: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर और लेग स्पिनर शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से (Shane Warne Heart Attack) निधन हो गया है। वार्न की मैनेजमेंट टीम ने शनिवार (एईडीटी) को एक संक्षिप्त बयान जारी किया, कि उनका थाईलैंड के कोह समुई में एक संदिग्ध दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बयान में कहा गया है, शेन अपने विला में मृत पाए गए और चिकित्सा कर्मचारियों के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद, उन्हें पुनर्जीवित नहीं किया जा सका। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड
Shane Warne Passes Away: दिग्गज लेग स्पिनर वॉर्न दुनिया के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। उनके नाम श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 1992 से 2007 तक 145 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 25.41 की गेंदबाज़ी औसत से 708 विकेट लिये। लेकिन उनका एक विकेट है जिसको देखकर सभी लोग भौचक्के रह गए थे। उनकी इस बॉल को ‘बॉल ऑफ द सेंचुरी’ भी कहा जाता है। इस गेंद ने करीब 90 डिग्री टर्न लेते हुए बल्लेबाज को चकित कर दिया था।

https://twitter.com/Relax_Boisss/status/1499750801123672064

कब और किस मैच में हुआ था यह कारनामा
Shane Warne Passes Away: दिग्गज ऑफ स्पिनर शेन वॉर्न ने बॉल ऑफ द सेंचुरी 1993 की एशेज सीरीज के दौरान फेंकी थी। वॉर्न ने 4 जून 1993 को इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड (मैनचेस्टर) टेस्ट में इंग्लैंड के बल्लेबाज माइक गेटिंग को बोल्ड किया। वह गेंद लगभग 90 डिग्री के कोण से घूमी थी, जिसे देखकर सभी आश्चर्यचकित रह गए थे। उस गेंद ने वॉर्न की जिंदगी बदल कर रख दी थी। वॉर्न की गेंद लेग स्टंप के काफी बाहर पिच हुई और ऐसा लग रहा था कि गेंद वाइड हो सकती है, इस बीच जबर्दस्त तेजी से टर्न हुई गेंद गैटिंग को चकमा देते हुए उनके ऑफ स्टंप पर जा लगी।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick