Cricket
Rohit Sharma: Tokyo Olympics के लिए शुभकामनाएं देकर ट्रोल हो गए रोहित शर्मा, जानिए क्यों ?

Rohit Sharma: Tokyo Olympics के लिए शुभकामनाएं देकर ट्रोल हो गए रोहित शर्मा, जानिए क्यों ?

Rohit Sharma: Tokyo Olympics के लिए शुभकामनाएं देकर ट्रोल हो गए रोहित शर्मा, जानिए क्यों ?
Rohit Sharma: टोक्यो ओलंपिक के लिए शुभकामनाएं देकर ट्रोल हो गए रोहित शर्मा, जानिए क्यों: टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) की शुरुआत हो गई है, भारतीय प्लेयर्स खेलों के सबसे बड़े आयोजन टोक्यो गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार है। देशवासियों के साथ क्रिकेट जगत के लोग टोक्यो में भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं […]

Rohit Sharma: टोक्यो ओलंपिक के लिए शुभकामनाएं देकर ट्रोल हो गए रोहित शर्मा, जानिए क्यों: टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) की शुरुआत हो गई है, भारतीय प्लेयर्स खेलों के सबसे बड़े आयोजन टोक्यो गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार है। देशवासियों के साथ क्रिकेट जगत के लोग टोक्यो में भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भेज रहे हैं। लेकिन रोहित शर्मा (Rohit Sharma Tweet) ने जब ओलंपिक में शामिल भारतीय प्लेयर्स को शुभकामनाएं भेजी, तब वह ट्रोल होने लगे। दरअसल रोहित शर्मा ने हिंदी में ट्वीट (Rohit Sharma Hindi Tweet) किया था, लेकिन उनकी हिंदी में कई गलतियां थी। इतना ही नहीं, उन्होंने यहां एक इंग्लिश का शब्द भी लिखा, लेकिन उसमें भी गलती थी। अपने इस ट्वीट को लेकर रोहित शर्मा ट्रोल होने लगे, किसी यूजर्स ने इसका मजाक बनाया तो किसी यूजर ने रोहित शर्मा को अपने ट्विटर एडमिन बदलने की सलाह दी।

Rohit Sharma: रोहित शर्मा हिंदी ट्वीट करने पर हुए ट्रोल !

रोहित शर्मा इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के साथ इंग्लैंड पर है, जहां वह वार्म अप मैच में टीम के कप्तान भी थे। रोहित शर्मा ने इंग्लैंड से ही यह ट्वीट किया, हालांकि कई यूजर्स को लगता है कि रोहित शर्मा के ट्विटर हैंडल को संभालने वाले ने इस तरह कि गलती की। रोहित शर्मा के इस ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा – आप अपना नया एडमिन बदल दो। आपको बता दें कि रोहित शर्मा कुछ दिनों से इंस्टाग्राम पर भी हिंदी में कैप्शन दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें – Tokyo Olympics: Opening Ceremony में पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने किया कोरोना नियमों का उल्लंघन, बिना मास्क पहने की शिरकत!

Tokyo Olympics ओपनिंग सेरेमनी में मैरी कॉम, मनप्रीत सिंह समेत कुल 19 भारतीय प्लेयर्स ने हिस्सा लिया था. इसी के साथ टोक्यो ओलंपिक 2020 की शुरुआत हो गई है। जैसा कि हम सब जानते हैं कि कोरोना वायरस के चलते टोक्यो ओलंपिक तय शेड्यूल से 1 साल की देरी पर आयोजित हो रहे हैं।

Editors pick