Rishabh Pant Health: ऋषभ पंत अभी अपने घर पर हैं, उनकी हालत में सुधार है. वह अब स्टिक के सहारे चल रहे हैं। हालांकि वह क्रिकेट से काफी समय तक दूर रहने वाले हैं। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने ऋषभ पंत की जगह डेविड वार्नर (David Warner) को अपना नया कप्तान चुन लिया है। इस बीच पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) पंत से मिलने उनके घर पहुंचे।
ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट तब हुआ था (30 दिसंबर 2022) जब वह दिल्ली से रुड़की अपने घर लौट रहे थे। वह अपनी कार खुद से चला रहे थे, सुबह 5 बजे के करीब ये भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें पंत बाल बाल बचे। उन्हें तुरंत हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। मुंबई में सर्जरी के बाद वह रिकवरी की ओर है, लेकिन उन्हें ठीक होने में अभी समय लगेगा। पंत ना सिर्फ आईपीएल बल्कि ओर भी कई टूर्नामेंट से बाहर रहने वाले हैं। भारत में होने वाले ओडीआई वर्ल्डकप में भी वह नहीं खेल पाएंगे।
Rishabh Pant Health: ऋषभ पंत से मिलने पहुंचे Yuvraj Singh
युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत के साथ लेटेस्ट फोटो शेयर की, जिसमें पंत और युवी एक सोफे पर बैठे हुए हैं। पंत के पैर पर पट्टी बंधी हुई है। इस फोटो के साथ युवराज ने कैप्शन में लिखा- ऑन बेबी स्टेप !!! ये चैंपियन एक बार फिर जल्द चमकेगा। तुमसे मुलाक़ात शानदार रही, ये हमेशा ही पॉजिटिव और और फनी रहता है।
On to baby steps !!! This champion is going to rise again 🔜 .was good catching up and having a laugh 😅what a guy positive and funny always !! More power to you 🤛 💫 @RishabhPant17 pic.twitter.com/OKv487GrRC
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) March 16, 2023
तेजी से रिकवर कर रहे हैं ऋषभ पंत
ऋषभ पंत ने हाल ही में एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह स्टिक के सहारे स्विमिंग पूल में चल रहे हैं। पंत तेजी से रिकवर कर रहे हैं, वह खुद भी जल्द मैदान पर लौटने को आतुर हैं। ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कप्तान थे, उनके नहीं होने से अब टीम को विकेट कीपिंग में परेशानी आने वाली है। कप्तान के रूप में टीम ने डेविड वार्नर को चुन लिया है। देखना होगा कि पंत की गैरमौजदगी में दिल्ली कैपिटल्स के लिए विकेट कीपिंग कौन करेगा।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।