Cricket
Rishabh Pant IPL 2023: डॉक्टर्स की रिपोर्ट क्या कहती है, आईपीएल तक फिट हो पाएंगे ऋषभ पंत ? : Follow Live

Rishabh Pant IPL 2023: डॉक्टर्स की रिपोर्ट क्या कहती है, आईपीएल तक फिट हो पाएंगे ऋषभ पंत ? : Follow Live

Rishabh Pant IPL 2023: डॉक्टर्स की रिपोर्ट क्या कहती है, आईपीएल तक फिट हो पाएंगे ऋषभ पंत ?: Follow Live
Rishabh Pant IPL 2023: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत शुक्रवार को एक कार हादसे (Cricketer Car Accident) में बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे में क्रिकेटर को कई चोटे आई हैं। पंत श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले ही बाहर थे, उनका न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलु सीरीज से बाहर होना भी तय है। संभावना […]

Rishabh Pant IPL 2023: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत शुक्रवार को एक कार हादसे (Cricketer Car Accident) में बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे में क्रिकेटर को कई चोटे आई हैं। पंत श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले ही बाहर थे, उनका न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलु सीरीज से बाहर होना भी तय है। संभावना बनी रहेगी कि वह आगामी आईपीएल (IPL 2023) में भी नहीं खेल पाएं। उनकी गैरमौजूदगी में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की कप्तानी डेविड वार्नर (Replacement as Captain) को मिल सकती है। अब इन सबके बीच डॉक्टर्स की रिपोर्ट सबसे ज्यादा मायने रखती है।

ऋषभ पंत टीम इंडिया के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं, हालांकि उन्हें फिटनेस के कारण श्रीलंका के खिलाफ घरेलु टी20 और वनडे सीरीज से बाहर किया गया था। पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलु टेस्ट सीरीज में शामिल होते लेकिन अब शायद वह अगले कुछ महीनों तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। हालांकि अच्छी बात ये हैं कि एक्सीडेंट के बाद किए गए एक्सरे में पुष्टि हुई है कि उन्हें कोई फ्रेक्चर नहीं है। ना ही आग से उनके शरीर को कोई नुक्सान हुआ है लेकिन घुटने, और माथे पर चोटें आई है।

क्या कहती है डॉक्टर्स की रिपोर्ट

  • क्रिकेटर ऋषभ पंत को कोई फ्रेक्चर नहीं है, ना ही उनके शरीर पर कोई जलने का निशान है।
  • ऋषभ पंत के टखने, घुटने में चोटे आईं है।
  • माथे पर कट लगे हैं, प्लास्टिक सर्जरी हुई।
  • अब घुटने और टखने की एमआरआई का इन्तजार है।
  • रिपोर्ट में बात सामने आई है कि लिगामेंट ठीक होने में 3 से 6 महीने का समय लगेगा, और ये समय ज्यादा भी हो सकता है।

Rishabh Pant Can Play IPL 2023 or Not: आईपीएल से बाहर पंत ?

ऋषभ पंत को लेकर डॉक्टर्स की जो रिपोर्ट सामने आई है, उसके आधार पर तो उन्हें 3 से 6 महीने का समय लगेगा। आईपीएल में खेलकर ना तो वो ना ही फ्रेंचाइजी कोई रिस्क लेना चाहेगी, बीसीसीआई भी इसकी इजाजत नहीं देगा जबतक पंत 100 प्रतिशत फिट नहीं हो जाते। हालाँकि हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंच रहे, आधिकारिक बयान और डॉक्टर्स की आगे की रिपोर्ट सबसे ज्यादा मायने रखती है लेकिन संभावना अधिक है कि पंत इस बार आईपीएल में खेलते हुए ना दिखे।

Rishabh pant Car Accident: क्रिकेटर ऋषभ पंत ने कार से लगाईं छलांग, एक्सीडेंट के बाद लगी थी भीषण आग

Rishabh Pant Car Accident: कार एक्सीडेंट का फुटेज आया सामने

ऋषभ पंत की गाड़ी का एक्सीडेंट शुक्रवार (30 दिसंबर 2022) को सुबह साढ़े 5 बजे के करीब हुआ था। एक्सीडेंट का एक फुटेज भी सामने आया है, जिसमे दिख रहा है कि गाड़ी कैसे अनियंत्रित होकर एपीआई लेन से बाहर होती है और तेज रफ़्तार से डिवाइडर से जा टकराती है।

दिल्ली कैपिटल्स समेत सभी आईपीएल फ्रेंचाइजियों की तरफ पंत के जल्द ठीक होने की कामना करते हुए पोस्ट किया गया। खिलाड़ियों ने, बीसीसीआई ने, विदेशी खिलाड़ियों ने भी पंत के जल्द ठीक होने की कामना की। दिल्ली कैपिटल्स के लिए आगामी सीजन नहीं बल्कि पंत का स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण है, वही भी नहीं चाहेंगे कि क्रिकेट में लौटने को लेकर पंत कोई भी जल्दबाजी करें।

Rishabh Pant Replacement IPL 2023: क्या पंत आईपीएल तक नहीं हो पाएंगे ठीक

ऋषभ पंत आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं। जिस तरह उन्हें चोटे आई है, वह अगले कुछ समय तक क्रिकेट से दूर ही रहेंगे। एक बड़ा सवाल ये भी होगा कि क्या वह आईपीएल तक ठीक हो पाएंगे या नहीं, वैसे अब आईपीएल में खेलकर ना तो ऋषभ पंत और ना ही बीसीसीआई को रिस्क लेने देना चाहेगी। अगर एक प्रतिशत भी ऋषभ पंत अनफिट रहेंगे तो उनका आईपीएल से बाहर रहना ही सही फैसला होगा। दिल्ली कैपिटल्स को उनके रिप्लेसमेंट के साथ टीम के लिए नया कप्तान (Delhi Capitals Captain 2023) भी चुनना पड़ेगा। पंत अगर फिट नहीं हो पाते हैं तो दिल्ली कैपिटल्स ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर को कप्तान चुन सकती है। हालांकि अभी आईपीएल को 3 महीने का समय है, और इसकी आधिकारिक जानकारी बाद में ही आएगी।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick