Cricket
INM vs WOG Highlights: इंडिया महाराजा ने मारी बाजी, वर्ल्ड जायंट्स के खिलाफ 6 विकेट से दर्ज की जीत: Check OUT

INM vs WOG Highlights: इंडिया महाराजा ने मारी बाजी, वर्ल्ड जायंट्स के खिलाफ 6 विकेट से दर्ज की जीत: Check OUT

INM vs WOG Highlights: इंडिया महाराजा ने मारी बाजी, वर्ल्ड जायंट्स के खिलाफ 6 विकेट से दर्ज की जीत: Check OUT
INM vs WOG Highlights: लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2022 (Legends League Cricket 2022) का पहला मुकाबला इंडिया महाराजा (INM vs WOG) और वर्ल्ड जायंट्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन (Eden Gardens) में खेला गया। इस मैच में इंडिया महाराजा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड जायंट्स के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की।  खेल से […]

INM vs WOG Highlights: लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2022 (Legends League Cricket 2022) का पहला मुकाबला इंडिया महाराजा (INM vs WOG) और वर्ल्ड जायंट्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन (Eden Gardens) में खेला गया। इस मैच में इंडिया महाराजा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड जायंट्स के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की।  खेल से जुड़ी हर खबर के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहिए।

वर्ल्ड जायंट्स का स्कोर – 170/8 (20 Over)

  • K O’Brien – 52
  • MH Masakadza – 15
  • Jacques Kallis- 12
  • Denesh Ramdin- 42*
  • Thisara Perera- 23
  • Tatenda Taibu- 7
  • Romesh Kaluwitharana- 2
  • Daniel Vettori- 0

इंडिया महाराजा का स्कोर- 175/4 (18.3 Over)

  • Virender Sehwag- 4
  • Parthiv Patel- 18
  • Tanmay Srivastava- 53
  • Mohammad Kaif- 11
  • Yusuf Pathan-50*
  • Irfan Pathan- 20*

इंडिया महाराजा की तरफ से 5 विकेट पंकज सिंह ने लिए। वर्ल्ड जायंट्स के दूसरे बल्लेबाज को जोगिंदर शर्मा ने अपना शिकार बनाया। इंडिया महाराजा की तरफ से तीसरा विकेट हरभजन सिंह ने लिया। इस दौरान उन्होंने जैक्स कैलिस को अपना शिकार बनाया। वर्ल्ड जायंट्स की तरफ से टिम ब्रेसनैन ने 2 विकेट ले लिए हैं। जबकि फिदेल एडवर्ड्स ने एक विकेट लिया है।

बता दें कि, इंडिया के लिए चौथा विकेट मोहम्मद कैफ ने झटका। बता दें कि वर्ल्ड जायंट्स की पारी खत्म हो चुकी है। इस दौरान जैक्स कैलिस की अगुवाई वाली वर्ल्ड जायंट्स ने 20 ओवर में बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए हैं। अब जवाब में इंडिया महाराजा को जीत के लिए 171 रन बनाने होंगे। इंडिया महाराजा जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो टीम को शुरुआत 3 झटके जल्द लग गए थे।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में इंडिया महाराजा की कमान हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) के हाथों में हैं जबकि वर्ल्ड जायंट्स की टीम को जैक्स कैलिस संभाल रहे हैं।

पिच रिपोर्ट

दोनों टीमें स्पिन विकल्पों के साथ अपने गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने का प्रयास करेंगी, क्योंकि कोलकाता के ईडन गार्डन्स में यह ऐतिहासिक रूप से रणनीति रही है। जो कप्तान पहले गेंदबाजी करना चुनते हैं, वह विपक्ष के स्कोर को बराबरी पर रखने की कोशिश करेगा।

INM vs WOG highlights: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

वर्ल्ड जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): हैमिल्टन मसाकाद्जा, जैक्स कैलिस (सी), थिसारा परेरा, डेनियल विटोरी, केविन ओ ब्रायन, दिनेश रामदीन (डब्ल्यू), टिम ब्रेसनन, फिदेल एडवर्ड्स, मुथैया मुरलीधरन, मोंटी पनेसर, तातेंडा ताइबू

भारत महाराजा (प्लेइंग इलेवन): वीरेंद्र सहवाग, तन्मय श्रीवास्तव, पार्थिव पटेल (डब्ल्यू), मोहम्मद कैफ, मनविंदर बिस्ला, इरफान पठान, यूसुफ पठान, हरभजन सिंह (सी), जोगिंदर शर्मा, पंकज सिंह, एस श्रीसंत

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें। 

Editors pick