Cricket
IPL 2021: एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले टॉप-6 गेंदबाज, Lasith Malinga जैसे दिग्गज भी शामिल; देखें लिस्ट

IPL 2021: एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले टॉप-6 गेंदबाज, Lasith Malinga जैसे दिग्गज भी शामिल; देखें लिस्ट

IPL 2021, most sixes in a season, Lasith Malinga, Yuzvendra Chahal, Dwayne Bravo
IPL 2021: एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले टॉप-6 गेंदबाज, Lasith Malinga जैसे दिग्गज भी शामिल; देखें लिस्ट- आईपीएल 2021 के दूसरे फेज का आगाज 19 सितंबर से होने वाला है। कोरोना के कारण दूसरे फेज का आयोजन भारत में नहीं हो रहा है। इसे यूएई में आयोजित किया जा रहा है। सभी […]

IPL 2021: एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले टॉप-6 गेंदबाज, Lasith Malinga जैसे दिग्गज भी शामिल; देखें लिस्ट- आईपीएल 2021 के दूसरे फेज का आगाज 19 सितंबर से होने वाला है। कोरोना के कारण दूसरे फेज का आयोजन भारत में नहीं हो रहा है। इसे यूएई में आयोजित किया जा रहा है। सभी टीमें यूएई पहुंच गई हैं। टीम इंडिया के खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहे थे। लेकिन आखिरी टेस्ट मैच कोरोना के कारण रद्द हो गया। अब विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी जल्द से जल्द अपनी टीम के साथ जुड़ जाएंगे। आईपीएल शुरू होने में अभी थोड़ा टाइम है। इससे पहले हम आपको क्रिकेट के इस महासंग्राम के कुछ रोचक रिकॉर्ड बताने जा रहे हैं। IPL 2021, most sixes in a season, Lasith Malinga, Yuzvendra Chahal, Dwayne Bravo, ipl records

ये भी पढ़ें- IPL 2021: CSK और Punjab Kings के खिलाड़ी आज रात कमर्शियल फ्लाइट से दुबई आएंगे, छह दिन रहना होगा क्वारंटाइन

आईपीएल में गेंदबाजों की शामत आना लगभग तय होता है। ज्यादातर मैच में बल्लेबाजों का ही बोलबाला होता है। क्रिकेट के सबसे बेहतरीन लीग में छक्के जमकर लगते हैं। ऐसे में आईए आपको बताते हैं कि एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के किन-गेंदबाजों पड़े हैं।

एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज

  • 29 छक्के: DJ Bravo (चेन्नई सुपर किंग्स) (2018)
  • 28 छक्के: Yuzi Chahal (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)  (2015)
  • 24 छक्के: Kuldeep Yadav (कोलकाता नाइट राइडर्स) (2018)
  • 24 छक्के: Shardul Thakur (चेन्नई सुपर किंग्स) (2018)
  • 23 छक्के: Hardik Pandya (मुंबई इंडियंस) (2019)
  • 23 छक्के: Lasith Malinga (मुंबई इंडियंस) (2019)

इस लिस्ट में आईपीएल के दिग्गज गेंदबाजों का नाम भी है। साल 2019 में 23 छक्के खाने वाले Lasith Malinga आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने आईपीएल में 122 मैच खेले हैं। इस दौरान मलिंगा ने 170 विकेटअपने नाम किया है। उनका औसत 19.80 का है। उन्होंने 4 विकेट 6 बार और 5 विकेट एक बार लिया है।

मलिंगा के बाद दूसरे नंबर पर विकेट लेने के मामले में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार गेंदबाज अमित मिश्रा हैं। वो आईपीएल के दूसरे फेज में मलिंगा का सबसे ज्यादा विकेट का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं। दिल्ली के इस स्टार खिलाड़ी ने आईपीएल में 154 मैच खेले हैं। इन मैचों में उनके नाम 166 विकेट हैं। अगर दूसरे फेज में ये खिलाड़ी 4 विकेट और ले लेता है तो वह आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। IPL 2021, most sixes in a season, Lasith Malinga, Yuzvendra Chahal, Dwayne Bravo, ipl records

Editors pick