Cricket
IPL 2021 Phase 2: RCB ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर हो सकते हैं टूर्नामेंट से बाहर, BCCI ने टी-20 वर्ल्ड कप से पहले बनाई रणनीति

IPL 2021 Phase 2: RCB ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर हो सकते हैं टूर्नामेंट से बाहर, BCCI ने टी-20 वर्ल्ड कप से पहले बनाई रणनीति

IPL 2021 Phase 2: वॉशिंगटन सुंदर हो सकते हैं IPL से बाहर, BCCI की रणनीति
IPL 2021 Phase 2: RCB ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर हो सकते हैं टूर्नामेंट से बाहर, BCCI ने टी-20 वर्ल्ड कप से पहले बनाई रणनीति- भारतीय टीम के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) इन दिनों चोट से जूझ रहे हैं। इसी कारण उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट की सीरीज से भी बाहर होना पड़ा है। रिपोर्ट्स […]

IPL 2021 Phase 2: RCB ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर हो सकते हैं टूर्नामेंट से बाहर, BCCI ने टी-20 वर्ल्ड कप से पहले बनाई रणनीति- भारतीय टीम के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) इन दिनों चोट से जूझ रहे हैं। इसी कारण उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट की सीरीज से भी बाहर होना पड़ा है। रिपोर्ट्स की मानें तो अब वॉशिंगटन सुंदर IPL 2021 Phase 2 से भी बाहर हो सकते हैं। यह टूर्नामेंट IPL 2021 in UAE में होगा। क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उनके लिए यह रणनीति बनाई है।

दरअसल, IPL 2021 Phase 2 के ठीक बाद UAE में ही टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) भी खेला जाएगा। BCCI चाहता है कि सुंदर IPL नहीं खेलें। इससे वे टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह फिट रह सकते हैं।

IPL 2021 in UAE: वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) को फिंगर इंजुरी से जूझ रहे हैं। यह चोट उन्हें भारतीय टीम के साथ डरहम में खेले गए तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच में लगी थी। यह मैच काउंटी सिलेक्ट इलेवन टीम के खिलाफ खेला गया था। डॉक्टर ने सुंदर को एक महीने के लिए पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें: India Tour of England: Devdutt Padikkal और Prithvi Shaw इंग्लैंड के लिए होंगे रवाना, T20 सीरीज से बाहर

सुंदर खुद भी IPL से आराम ले सकते हैं
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, टी-20 वर्ल्ड कप के बाद वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) को सर्जरी से गुजरना पड़ सकता है। यह चोट उनके करियर के लिए अच्छी नहीं है। डॉक्टर्स ने वॉशिंगटन सुंदर को टी-20 वर्ल्ड कप से पहले किसी भी तरह की चोट से बचने की सलाह दी है। यही कारण है कि सुंदर खुद भी IPL 2021 Phase 2 से आराम लेकर टी-20 वर्ल्ड कप के लिए फिट रहना चाहेंगे।

टी-20 वर्ल्ड कप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं सुंदर
IPL 2021 Phase 2: रिपोर्ट्स की मानें तो वॉशिंगटन सुंदर ने इससे पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के दौरान फिंगर में दर्द की शिकायत की थी। तब डॉक्टर्स की टीम ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। इसके बाद वे प्रैक्टिस मैच में उतरे और उनकी चोट उभर आई। अब यह उनकी लिए बड़ी परेशानी बन सकती है। हालांकि, BCCI और सिलेक्टर्स चाहते हैं कि वॉशिंगटन सुंदर टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह फिट रहें, क्योंकि UAE की कंडिशन में यह ऑफ स्पिनर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

Editors pick