Cricket
India vs Sri Lanka: ग्रांट फ्लावर के बाद श्रीलंकाई टीम के सपोर्ट स्टाफ का सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव, खतरे में वनडे सीरीज

India vs Sri Lanka: ग्रांट फ्लावर के बाद श्रीलंकाई टीम के सपोर्ट स्टाफ का सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव, खतरे में वनडे सीरीज

LPL 2021 Reschedule: लंका प्रीमियर लीग के नए शेड्यूल का हुआ एलान, 19 नवंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट
India vs Sri Lanka: ग्रांट फ्लावर के बाद श्रीलंकाई टीम के सपोर्ट स्टाफ का सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव, खतरे में वनडे सीरीज :  भारत बनाम श्रीलंका सीरीज के पहले ही श्रीलंका टीम को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में आज श्रीलंकाई टीम के सपोर्ट स्टाफ का एक सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाया […]

India vs Sri Lanka: ग्रांट फ्लावर के बाद श्रीलंकाई टीम के सपोर्ट स्टाफ का सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव, खतरे में वनडे सीरीज :  भारत बनाम श्रीलंका सीरीज के पहले ही श्रीलंका टीम को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में आज श्रीलंकाई टीम के सपोर्ट स्टाफ का एक सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उनका नाम जीटी निरोशन (G T Niroshan) है और वह टीम के डेटा विश्लेषक हैं। श्रीलंका टीम में लगातार कोरोना संक्रमण के दूसरे मामले से वनडे सीरीज (India vs Sri Lanka) पर भी खतरा मंडराने लगा है। बता दें कि इससे पहले श्रीलंका की राष्ट्रीय टीम के बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

ये भी पढ़ें – Intra-Squad मैच में हार्दिक पांड्या, पृथ्वी शॉ और सुर्य कुमार यादव ने की चौके-छक्कों की बारिश, देखें VIDEO

जानकारी मिल रही है कि ग्रांड फ्लावर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी प्लेयर्स, सपोर्ट स्टाफ और कोच की कोरोना जांच कराई गई थी। ये जांच प्रक्रिया पीसीआर टेस्ट के जरिए पूरी की गई थी। इसमें श्रीलंका के राष्ट्रीय टीम के डेटा विश्लेषक जीटी निरोशन कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। साथ ही उनकी मेडिकल प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

भारत बनाम श्रीलंका की सीरीज से पहले सभी खिलाड़ी क्वारंटाइन में थे। इस दौरान फ्लावर कोरोना जांच के दौरान पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग कर दिया गया था। लेकिन इसके बावजूद आज जीटी निरोशन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दें कि भारत और श्रीलंका की ये सीरीज 13 जुलाई से शुरू होकर 25 जुलाई तक चलेगी।

इससे पहले श्रीलंका टीम के इंग्लैंड दौरे के दौरान बायो-बबल के मामले में तीन खिलाड़ियों को निष्कासित कर दिया गया था। जानकारी मिली थी कि तीनों खिलाड़ी इंग्लैंड की सड़कों पर घूमते पाए गए थे। इसका वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया था। इसके बाद इन तीनों खिलाड़ियों को वापस अपने देश भेज दिया गया था।

Editors pick