Cricket
IND vs WI ODI 2022: मयंक के बाद टीम इंडिया में शामिल धांसू बल्लेबाज ईशान किशन

IND vs WI ODI 2022: मयंक के बाद टीम इंडिया में शामिल धांसू बल्लेबाज ईशान किशन

IND vs WI ODI 2022: मयंक के बाद टीम इंडिया में शामिल धांसू बल्लेबाज ईशान किशन! Follow live updates
IND vs WI ODI 2022: टीम इंडिया के 3 खिलाड़ियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) को वनडे टीम (ODI Squad) में शामिल किया गया है। वह अनिवार्य 3 दिन का क्वारंटाइन बुधवार से शुरू कर चुके हैं। अगर सब ठीक रहा तो वह पहले वनडे में प्लेइंग 11 (India […]

IND vs WI ODI 2022: टीम इंडिया के 3 खिलाड़ियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) को वनडे टीम (ODI Squad) में शामिल किया गया है। वह अनिवार्य 3 दिन का क्वारंटाइन बुधवार से शुरू कर चुके हैं। अगर सब ठीक रहा तो वह पहले वनडे में प्लेइंग 11 (India vs West Indies 1st Odi Playing 11) में शामिल होने के लिए उपलब्ध रहेंगे। अब विकेट कीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) को टीम में शामिल किया गया है। भारत और वेस्ट इंडीज के बीच होने वाली वनडे सीरीज और खेल की अन्य ख़बरों के लिए Hindi.InsideSport.IN को फॉलो करें।

IND vs WI ODI 2022: वनडे टीम में शामिल हुए ईशान किशन

रिपोर्ट के अनुसार विकेट कीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) को भी वनडे टीम में शामिल किया गया है। आपको बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा समेत कई खिलाड़ियों ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अभ्यास शुरू कर दिया है। मयंक अग्रवाल क्वारंटाइन हैं, जिसकी अवधि शनिवार को खत्म हो रही है। अगर उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो वह 6 फरवरी को होने वाले पहले वनडे के लिए (India vs West Indies 1st Odi Playing 11) उपलब्ध हो जाएंगे।

Mayank Agarwal, Ishan Kishan, India vs West Indies

India vs West Indies ODI Series 2022: वनडे सीरीज का शेड्यूल

तीनो वनडे मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेले जाएंगे। सभी मैच दोपहर 1:30 बजे (भारतीय समयनुसार) से शुरू होंगे।

  • पहला वनडे- भारत बनाम वेस्ट इंडीज
    6 फरवरी 2022 (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)
  • दूसरा वनडे- भारत बनाम वेस्ट इंडीज
    9 फरवरी 2022 (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)
  • तीसरा वनडे- भारत बनाम वेस्ट इंडीज
    11 फरवरी 2022 (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)

IND vs WI Squad ODI- वेस्ट इंडीज और भारत का स्क्वॉड (वनडे के लिए)

भारत के खिलाफ वेस्ट इंडीज टीम

कीरोन पोलार्ड (कप्तान), डैरेन ब्रावो, शामारह ब्रुक्स, ब्रैंडन किंग, फेबियन एलन, न्क्रूमाह बुनेर, जेसन होल्डर, शाइ होप, निकोलस पूरन, अकील होसैन, अल्ज़ारी जोसफ, केमर रोच, रोमारियो शेफर्ड, ओडीन स्मिथ, हेडेन वाल्श

वेस्ट इंडीज के खिलाफ भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हूडा, वाशिंगटन सुंदर, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, मयंक अग्रवाल, ईशान किशन

कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं- ऋतुराज गायकवाड़, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick