IND vs WI 2nd T20 Highlights: भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज (India vs West Indies) का दूसरा मैच सोमवार को खेला गया। मैच समय से 3 घंटे देरी से शुरू हुआ, निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 139 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे विंडीज ने आखिरी ओवर में हासिल किया।
- वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी
- भारत की पारी 138 रनों पर सिमटी
- ओबेड मैककॉय ने 17 रन देकर 6 विकेट लिए
- वेस्टइंडीज ने लक्ष्य को 19.2 ओवरों में हासिल किया
- ब्रैंडन किंग ने 68 रन बनाए
- प्लेयर ऑफ़ द मैच : ओबेड मैककॉय
वेस्टइंडीज पारी – 141/5 (19.2 Over) – हाइलाइट्स और स्कोरकार्ड
ब्रैंडन किंग और काइल मेयर्स ने वेस्टइंडीज को शानदार शुरुआत दिलाई। भारत एक तरफ पॉवरप्ले में 3 विकेट गवा चुका था, वेस्टइंडीज की ओपनिंग साझेदारी ने पॉवरप्ले में बिना विकेट गवाए 46 रन बनाए।
पॉवरप्ले खत्म होने के बाद हार्दिक पांड्या ने पहला ओवर डाला, और पहली ही गेंद पर उन्हें काइल मेयर्स (8) के रूप में सफलता भी मिली। इस गेंद पर मेयर्स बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, बॉउंड्री लाइन पर आर अश्विन ने शानदार कैच पकड़ा।
ब्रैंडन और मेयर्स ने पहले विकेट लिए 46 रन जोड़े। इसके बाद तीसरे नंबर पर निकोलस पूरन आए, जिन्होंने आते ही बड़े शॉट्स लगाना चाहा। एक बड़ा शॉट लगाते हुए निकोलस पूरन (14) आउट हुए। पूरन का विकेट अश्विन के खाते में गया।
पूरन के आउट होने के बाद आए शिमरॉन हेटमायर भी बड़ी पारी नहीं खेल सके और रविंद्र जडेजा की गेंद पर आउट हुए। हेटमायर (6) जडेजा की गेंद पर गेंदबाज को ही कैच थमा बैठे।
ब्रैंडन किंग ने शानदार बल्लेबाजी की और वेस्टइंडीज को शानदार शुरुआत दिलाई। किंग ने अपना अर्धशतक पूरा किया। अर्धशतक लगाने के बाद वह आवेश खान की गेंद पर बोल्ड हुए, लेकिन जब वह आउट हुए तब तक वह विंडीज को अच्छी स्थिति में लेकर आ चुके थे।
अर्शदीप सिंह ने 19वें ओवर में एक विकेट और मात्र 6 रन दिए, जिसने मैच को रोमांचक बना दिया था। आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज को 10 रन चाहिए थे लेकिन पहली ही गेंद नो बॉल होने के कारण विंडीज 4 गेंद शेष रहते जीत गई।
डिवॉन थॉमस ने आखिरी ओवरों में महत्वपूर्ण रन बनाए, उन्होंने 19 गेंदों में 31 रनों की नॉट आउट पारी खेली।
Batsmen | R | B | 4S | 6S | SR | |
---|---|---|---|---|---|---|
Brandon King | 68 | 52 | 8 | 2 | 130.77 | |
Kyle Mayers | 8 | 14 | 1 | 0 | 57.14 | |
Nicholas Pooran (C) | 14 | 11 | 1 | 1 | 127.27 | |
Shimron Hetmyer | 6 | 10 | 1 | 0 | 60.00 | |
Devon Thomas (WK) | 31 | 19 | 1 | 2 | 163.16 | |
Rovman Powell | 5 | 8 | 0 | 0 | 62.50 | |
Odean Smith | 4 | 4 | 0 | 0 | 100.00 | |
Extra | 5 (b 0, w 1, nb 2, lb 2) | |||||
Total | 141/5 (19.2) | |||||
Yet To Bat | Jason Holder, AJ Hosein, Alzarri Joseph, OC McCoy |
BOWLING | O | M | R | W | ECON |
---|---|---|---|---|---|
Bhuvneshwar Kumar | 2 | 0 | 12 | 0 | 6.00 |
Arshdeep Singh | 4 | 0 | 26 | 1 | 6.50 |
Ravindra Jadeja | 3 | 0 | 16 | 1 | 5.33 |
Ravichandran Ashwin | 4 | 0 | 32 | 1 | 8.00 |
Hardik Pandya | 4 | 0 | 22 | 1 | 5.50 |
Avesh Khan | 2.2 | 0 | 31 | 1 | 13.29 |
Fall Of Wickets | FOW | Over |
---|---|---|
Kyle Mayers | 1-46 | 6.1 |
Nicholas Pooran | 2-71 | 9.4 |
Shimron Hetmyer | 3-83 | 12.3 |
Brandon King | 4-107 | 15.3 |
Rovman Powell | 5-124 | 18.2 |
India vs West Indies Highlights, IND vs WI 2nd T20 Highlights
भारतीय पारी – 138/10 (19.4 Over) : हाइलाइट्स और स्कोरकार्ड
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पहली ही गेंद पर ओबेड मैककॉय ने रोहित शर्मा का बड़ा विकेट लिया, अतिरिक्त उछाल वाली इस गेंद पर रोहित गोल्डन डक हुए। इसके बाद उनके साथ पारी की शुरुआत करने आए सूर्यकुमार यादव ने दूसरे ओवर में तेज तर्रार अंदाज में बल्लेबाजी की, लेकिन तीसरे ओवर की पहली गेंद पर मैककॉय ने यादव को भी चलता किया। बाहर जाती इस गेंद पर यादव ऑफ में यादव खेलना चाहते थे, गेंद बल्ले का किनारा लेकर सीधा विकेट कीपर के हाथों में गई।
तीसरे नंबर पर आए श्रेयस अय्यर 10 रन बनाकर अलजारी जोसफ की गेंद पर कैच आउट हुए। बाहर जाती इस गेंद पर अय्यर सही से टाइम नहीं कर पाए और वह विकेट कीपर डिवॉन थॉमस के हाथों कैच आउट हुए। पॉवरप्ले में भारत ने 56 रन बनाकर 3 विकेट गवाए।
पॉवरप्ले खत्म होने के अगले ही ओवर में भारत को चौथा झटका लगा, ऋषभ पंत एक बड़ा छक्का लगाने के चक्कर में कैच आउट हुए। ऋषभ पंत (24) का विकेट अकील होसेन के नाम रहा। हार्दिक पांड्या ने अच्छी बल्लेबाजी की, उन्होंने जडेजा के साथ मिलकर पांचवे विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी की। पांचवे विकेट के रूप में हार्दिक पांड्या (31) आउट हुए, वह जेसन होल्डर की गेंद पर कैच आउट हुए।
रविंद्र जडेजा ने 30 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली। जडेजा डेथ ओवरों में ओबेड मैककॉय की गेंद पर बड़ा शॉट खेलते कैच आउट हुए। दिनेश कार्तिक से उम्मीद थी कि वह एक बार फिर डेथ ओवरों में रन बनाएंगे, लेकिन वह 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कार्तिक को भी मैककॉय ने अपना शिकार बनाया।
ओबेड मैककॉय ने चटकाए 6 विकेट
ओबेड मैककॉय ने अपने आखिरी ओवर में दिनेश के बाद अश्विन को भी चलता किया और अपना फाइव विकेट हॉल किया। मैककॉय ने शानदार गेंदबाजी की, उन्होंने पॉवरप्ले में सूर्यकुमार और रोहित का महत्वपूर्ण विकेट लिया और डेथ ओवरों में कार्तिक, जडेजा, अश्विन और भुवनेश्वर कुमार को चलता किया। मैककॉय ने अपने 4 ओवरों में मात्र 17 रन देकर 6 विकट चटकाए।
भारतीय पारी 138 रनों पर सिमट गई। आखिरी विकेट जेसन होल्डर ने आवेश खान के रूप में लिया।
Batsmen | R | B | 4S | 6S | SR | |
---|---|---|---|---|---|---|
Rohit Sharma (C) | 0 | 1 | 0 | 0 | 0.00 | |
Suryakumar Yadav | 11 | 6 | 0 | 1 | 183.33 | |
Shreyas Iyer | 10 | 11 | 0 | 1 | 90.91 | |
Rishabh Pant (WK) | 24 | 12 | 1 | 2 | 200.00 | |
Hardik Pandya | 31 | 31 | 1 | 2 | 100.00 | |
Ravindra Jadeja | 27 | 30 | 0 | 1 | 90.00 | |
Dinesh Karthik | 7 | 13 | 0 | 0 | 53.85 | |
Ravichandran Ashwin | 10 | 6 | 2 | 0 | 166.67 | |
Bhuvneshwar Kumar | 1 | 3 | 0 | 0 | 33.33 | |
Avesh Khan | 8 | 4 | 0 | 1 | 200.00 | |
Arshdeep Singh | 1 | 1 | 0 | 0 | 100.00 | |
Extra | 8 (b 0, w 4, nb 0, lb 4) | |||||
Total | 138/10 (19.4) | |||||
Yet To Bat |
BOWLING | O | M | R | W | ECON |
---|---|---|---|---|---|
Obed McCoy | 4 | 1 | 17 | 6 | 4.25 |
Alzarri Joseph | 4 | 0 | 29 | 1 | 7.25 |
Odean Smith | 4 | 0 | 43 | 0 | 10.75 |
Akeal Hosein | 4 | 0 | 22 | 1 | 5.50 |
Jason Holder | 3.4 | 0 | 23 | 2 | 6.27 |
Fall Of Wickets | FOW | Over |
---|---|---|
Rohit Sharma | 1-0 | 0.1 |
SA Yadav | 2-17 | 2.1 |
S Iyer | 3-40 | 4.2 |
Rishabh Pant | 4-61 | 6.3 |
HH Pandya | 5-104 | 13.4 |
RA Jadeja | 6-115 | 16.3 |
Dinesh Karthik | 7-127 | 18.1 |
Ravichandran Ashwin | 8-128 | 18.4 |
B Kumar | 9-129 | 18.6 |
Avesh Khan | 10-138 | 19.4 |
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।