ENG vs PAK 1st T20: लिविंगस्टोन का शतक नहीं दिला सका इंग्लैंड को जीत, पाकिस्तान ने 31 रनों से जीता मुकाबला
ENG vs PAK 1st T20: लिविंगस्टोन का शतक नहीं दिला सका इंग्लैंड को जीत, पाकिस्तान ने 31 रनों से जीता मुकाबला: पाकिस्तान…

ENG vs PAK 1st T20: लिविंगस्टोन का शतक नहीं दिला सका इंग्लैंड को जीत, पाकिस्तान ने 31 रनों से जीता मुकाबला: पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket) ने पहले टी20 मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड क्रिकेट टीम को 31 रनों से हरा दिया. पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने मुकाबले में टी20 का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था. पाकिस्तान ने इंग्लैंड को जीत के लिए 233 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 201 रनों पर ऑल आउट हो गई. पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. हालांकि जब तक इंग्लैंड के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन बल्लेबाजी कर रहे थे, तब तक इंग्लैंड मैच में बना हुआ था. लिविंगस्टोन ने 103 रनों की पारी खेली, वह टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले इंग्लैंड के लिए तीसरे बल्लेबाज बने. मेहमान टीम ने 3 टी20 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.
पाकिस्तान हाईएस्ट टोटल 232 – पाकिस्तान क्रिकेट टीम का इससे पहले टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर 205 रन था. जो टीम ने इसी वर्ष अप्रैल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाया था. आज इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने 232 रन बनाए, जो पाकिस्तान क्रिकेट टीम का सर्वाधिक स्कोर है.
लिविंगस्टोन- 42 गेंदों पर 103 : Liam Livingstone इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं. हालांकि शतक लगाते ही अगली गेंद पर लिविंगस्टोन कैच आउट हो गए.
इंग्लैंड स्कोर – 201 (19.2 ओवर)
Batsmen | R | B | 4S | 6S | SR | |
---|---|---|---|---|---|---|
Dawid Malan | 1 | 6 | 0 | 0 | 16.67 | |
Jason Roy | 32 | 13 | 2 | 3 | 246.15 | |
Jonny Bairstow (WK) | 11 | 7 | 1 | 1 | 157.14 | |
Moeen Ali | 1 | 4 | 0 | 0 | 25.00 | |
Liam Livingstone | 103 | 43 | 6 | 9 | 239.53 | |
Eoin Morgan (C) | 16 | 15 | 0 | 1 | 106.67 | |
Lewis Gregory | 10 | 11 | 0 | 0 | 90.91 | |
David Willey | 16 | 11 | 2 | 1 | 145.45 | |
Tom Curran | 1 | 2 | 0 | 0 | 50.00 | |
Saqib Mahmood | 0 | 2 | 0 | 0 | 0.00 | |
Matt Parkinson | 0 | 2 | 0 | 0 | 0.00 | |
Extra | 10 (b 0, w 9, nb 0, lb 1) | |||||
Total | 201/10 (19.2) | |||||
Yet To Bat |
BOWLING | O | M | R | W | ECON |
---|---|---|---|---|---|
Imad Wasim | 4 | 0 | 46 | 1 | 11.50 |
Shaheen Afridi | 3.2 | 0 | 30 | 3 | 9.00 |
Mohammad Hasnain | 4 | 0 | 28 | 1 | 7.00 |
Haris Rauf | 4 | 0 | 44 | 1 | 11.00 |
Shadab Khan | 4 | 0 | 52 | 3 | 13.00 |
Livingstone 50- लिविंगस्टोन 17 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर टीम इंग्लैंड को मैच में वापिस लेकर आए हैं. लिविंगस्टोन इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए T20 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले प्लेयर बन गए हैं.
पाकिस्तानी स्कोर 232/6 – (20 ओवर)
Batsmen | R | B | 4S | 6S | SR | |
---|---|---|---|---|---|---|
Mohammad Rizwan (WK) | 63 | 41 | 8 | 1 | 153.66 | |
Babar Azam (C) | 85 | 49 | 8 | 3 | 173.47 | |
Sohaib Maqsood | 19 | 7 | 1 | 2 | 271.43 | |
Fakhar Zaman | 26 | 8 | 1 | 3 | 325.00 | |
Mohammad Hafeez | 24 | 10 | 1 | 3 | 240.00 | |
Azam Khan | 5 | 3 | 1 | 0 | 166.67 | |
Imad Wasim | 3 | 2 | 0 | 0 | 150.00 | |
Extra | 7 (b 0, w 3, nb 0, lb 4) | |||||
Total | 232/6 (20) | |||||
Yet To Bat | SH Khan, S Afridi, Haris Rauf, M Hasnain |
BOWLING | O | M | R | W | ECON |
---|---|---|---|---|---|
David Willey | 4 | 0 | 39 | 1 | 9.75 |
Saqib Mahmood | 4 | 0 | 46 | 1 | 11.50 |
Tom Curran | 4 | 0 | 47 | 2 | 11.75 |
Lewis Gregory | 2 | 0 | 25 | 1 | 12.50 |
Matt Parkinson | 4 | 0 | 47 | 0 | 11.75 |
Liam Livingstone | 2 | 0 | 24 | 0 | 12.00 |
बाबार आजम बेशक अपने शतक से 15 रन दूर रह गए, लेकिन उनकी ये पारी बहुत महत्वपूर्ण है. बाबर आजम ने पहले रिजवान के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की और फिर तेज गति से रन बनाए. बाबार आजम को डेविड विली ने अपनी गेंद पर जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच आउट कराया.
Huge breakthrough for England ☝️
David Willey removes Babar Azam for 85. Pakistan are 183/3 with three overs left of their innings.#ENGvPAK | https://t.co/KXr6Yd1zGE pic.twitter.com/kCcdoZPOaD
— ICC (@ICC) July 16, 2021
रिजवान के रूप में इंग्लैंड को मिली पहली सफलता – लुईस ग्रेगरी ने जॉनी बेयरस्टो के हाथों रिजवान को कैच आउट कराया. रिजवान ने कप्तान बाबार आजम के साथ मिलकर 150 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की.
FIFTY! @iMRizwanPak brings up his 7th T20I half-century ? #ENGvPAK | #HarHaalMainCricket | #BackTheBoysInGreen pic.twitter.com/7uZKuXkaXH
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) July 16, 2021
बाबर आजम अर्धशतक : पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए पारी की शुरुआत करते हुए बाबर आजम ने कप्तानी पारी खेली. बाबर आजम ने अपने टी20 करियर की 19वीं हाफ सेंचुरी लगाई.
पॉवरप्ले – बाबर आजम और रिजवान ने पारी की शुरुआत की, दोनों ने मिलकर पॉवरप्ले खत्म होने तक (6 ओवर) 49 रन बना लिए हैं.
टॉस – इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला
ENG vs PAK 1st T20 Live: इंग्लैंड और पाकिस्तान की प्लेइंग 11
1st T20I UPDATE: England win toss, decide to field. #HarHaalMainCricket | #BackTheBoysInGreen | #ENGvPAK pic.twitter.com/W7YFGl6yz3
— Pakistan Cricket Live (@TheRealPCB_Live) July 16, 2021
Let’s get this series started! ?
We win the toss and bowl ⚪
??????? #ENGvPAK ??
— England Cricket (@englandcricket) July 16, 2021
तारीख – 16 जुलाई
मैच की टाइमिंग – 11 pm IST से शुरू (भारतीय समयनुसार)
स्थान – ट्रेंट ब्रिज
Update: @MAzamKhan45 to make his T20I debut today against England.
He becomes Pakistan T20I player No.93.#HarHaalMainCricket | #BackTheBoysInGreen | #ENGvPAK pic.twitter.com/ttA1Kw6RGH— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) July 16, 2021
यह भी पढ़ें – IND vs ENG Test: भारत के खिलाफ वार्मअप मैच के लिए इंग्लैंड काउंटी टीम का एलान, विल रोड्स करेंगे कप्तानी
इंग्लैंड पाकिस्तान पहला टी20, कहां देखें लाइव मैच
इंग्लैंड पाकिस्तान पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में सोनी स्पोर्ट्स चैनल पर की जाएगी। साथ ही मोबाइल यूजर्स सोनी लिव ऐप पर भी लाइव मैच का आनंद उठा सकते हैं।