Cricket
DC vs RCB: आईपीएल 2022 में दूसरी बार रन आउट हुए Virat Kohli, ललित यादव ने डायरेक्ट थ्रो फेंककर कोहली को पवेलियन भेजा

DC vs RCB: आईपीएल 2022 में दूसरी बार रन आउट हुए Virat Kohli, ललित यादव ने डायरेक्ट थ्रो फेंककर कोहली को पवेलियन भेजा

DC vs RCB, IPL 2022: आईपीएल 2022 में दूसरी बार Virat Kohli Run Out, Lalit Yadav ने डायरेक्ट थ्रो फेंककर कोहली को पवेलियन भेजा
DC vs RCB, IPL 2022-Virat Kohli Run Out: आईपीएल 2022 में विराट कोहली दूसरी बार रन आउट हो गए। शनिवार, 16 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बल्लेबाजी करने के दौरान कोहली 12 रन बनाकर रन आउट हो गए। ललित यादव (Lalit Yadav) ने शानदार डायरेक्ट हिट फेंका जिससे वे रन आउट होकर वापस पवेलियन […]

DC vs RCB, IPL 2022-Virat Kohli Run Out: आईपीएल 2022 में विराट कोहली दूसरी बार रन आउट हो गए। शनिवार, 16 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बल्लेबाजी करने के दौरान कोहली 12 रन बनाकर रन आउट हो गए। ललित यादव (Lalit Yadav) ने शानदार डायरेक्ट हिट फेंका जिससे वे रन आउट होकर वापस पवेलियन रवाना हुए। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

Virat Kohli Run Out: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 7वें ओवर में जब शार्दुल ठाकुर ने दूसरी बॉल डाली, तब विराट कोहली ने हल्का शॉट खेला और बॉल प्वाइंट की ओर गई। विराट कोहली ने रन चोरी करने की कोशिश की, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल ने उन्हें वापस भेज दिया।

DC vs RCB, IPL 2022: प्वाइंट पर खड़े ललित यादव (Lalit Yadav) ने बॉल उठाते ही स्टम्प की ओर मारी और डायरेक्ट हिट लग गई। विराट कोहली को पहले लगा कि वह पहुंच चुके थे, लेकिन जैसे ही रिप्ले में दिखाया गया तब मालूम पड़ा कि वह स्टम्प से कुछ दूरी पर थे।

Virat Kohli Run Out: विराट कोहली का इस तरह रनआउट होना हर किसी को हैरान कर गया और दर्शकों का रिएक्शन भी देखने लायक था। इस सीजन में यह दूसरी बार है, जब विराट कोहली रनआउट हुए हैं. इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी विराट कोहली ऐसे ही रन चुराने के चक्कर में रनआउट हुए थे।

DC vs RCB, IPL 2022: आपको बता दें कि आईपीएल 2022 में विराट कोहली को अभी तक एक अर्धशतक का इंतजार है। अभी तक विराट कोहली का हाई-स्कोर 48 का रहा है। वह दो बार 40 के पार तक पहुंचे हैं, लेकिन फिफ्टी नहीं जड़ पाए। जबकि अबतक की 6 पारियों में 3 बार वह दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए।

 

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

 

 

 

 

 

 

 

 

Editors pick