Cricket
Ajinkya Rahane Birthday: आजिंक्य रहाणे के जन्मदिन पर वाइफ राधिका धोपावकर ने बताया उन्हें दुनिया का सबसे अच्छे पति और पिता

Ajinkya Rahane Birthday: आजिंक्य रहाणे के जन्मदिन पर वाइफ राधिका धोपावकर ने बताया उन्हें दुनिया का सबसे अच्छे पति और पिता

Ajinkya Rahane Birthday: राधिका धोपावकर ने कहा दुनिया का सबसे अच्छा पति Ajinkya Rahane Wife Radhika Dhopavkar
Ajinkya Rahane Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे आज 6 जून को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। आजिंक्य रहाणे ने अपने बचपन की दोस्त राधिका धोपावकर (Ajinkya Rahane Wife Radhika Dhopavkar) से 26 सितंबर, 2014 में शादी की। शादी के पांच साल बाद दोनों की जिंदगी में एक नन्हीं सी बेटी […]

Ajinkya Rahane Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे आज 6 जून को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। आजिंक्य रहाणे ने अपने बचपन की दोस्त राधिका धोपावकर (Ajinkya Rahane Wife Radhika Dhopavkar) से 26 सितंबर, 2014 में शादी की। शादी के पांच साल बाद दोनों की जिंदगी में एक नन्हीं सी बेटी ने जन्म लिया जो अब दो साल से ऊपर की है। आज आजिंक्य रहाणे के जन्मदिन पर उनकी वाइफ राधिका ने उन्हें दुनिया का सबसे बेहतरीन पति बताया है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

Ajinkya Rahane Birthday: रहाणे के जन्मदिन पर राधिका (Ajinkya Rahane Wife Radhika Dhopavkar) ने उन्हें स्पेशल मैसेज दिया और बर्थडे विश करते हुए अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की। अजिंक्य रहाणे की वाइफ राधिका ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर रहाणे के बर्थडे पर तीन फोटो शेयर की और लिखा ‘हैप्पी बर्थडे दुनिया के सबसे अच्छे पति और पिता को, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Radhika Rahane (@radhika_dhopavkar)

अजिंक्य रहाणे इन तस्वीरों में अपनी वाइफ के साथ सेल्फी लेते, तो दूसरी तस्वीर में अपनी बेटी आर्या के साथ फोटो क्लिक कर आते नजर आ रहे हैं। वहीं, तीसरी फोटो में राधिका आर्या और रहाणे बेहद ही क्यूट लग रहे हैं। तीनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और रहाणे ने भी लव इमोजी सेंड कर अपनी वाइफ का शुक्रिया अदा किया। तो वहीं हजारों फैंस भी रहने को जन्मदिन की बधाई दे रहे है।

इसके साथ ही राधिका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर रहाणे के बर्थडे कटिंग की फोटो भी शेयर की। जिसमें अजिंक्य रहाणे अपनी बेटी आर्या और एक और बच्चे के साथ नजर आ रहे हैं और उनकी बेटी आर्या बच्चे को केक खिलाती नजर आ रही है। बता दें कि अजिंक्य रहाणे आईपीएल 2022 के बाद से अपने परिवार के साथ समय बिता रहे है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane)

अजिंक्य रहाणे ने अपनी बचपन की दोस्त से शादी की। राधिका और रहाणे दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे, जहां उनकी दोस्ती हुई और उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने 7 साल से ज्यादा समय तक एक-दूसरे को डेट किया, फिर 26 सितंबर 2014 को शादी की। रहाणे अपनी वाइफ को अपना सबसे बड़ा मोटीवेटर मानते हैं। दोनों की एक ढाई साल की बेटी भी है जिसका नाम आर्या है। रहाणे और राधिका अक्सर अपने परिवार की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं। जिसे फैंस का भी खूब प्यार मिलता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane)

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick