Cricket
Virat Kohli Records: विराट कोहली का 71वे शतक के बाद अगला टारगेट है रोहित शर्मा का ये बड़ा रिकॉर्ड-Check OUT

Virat Kohli Records: विराट कोहली का 71वे शतक के बाद अगला टारगेट है रोहित शर्मा का ये बड़ा रिकॉर्ड-Check OUT

Virat Kohli On 71st Century: विराट कोहली ने एक बार फिर बिखेरा अपना जलवा, लगाया 71वां शतक
Virat Kohli Records: टीम इंडिया के मोस्ट पॉपुलर खिलाड़ी विराट कोहला (Virat Kohli) ने एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के टॉप 4 के अपने आखिरी मैच में अपना पहला टी20 इंटरनेशनल और अपने करियर का 71वां शतक लगा दिया हैं। किंग कोहली का ये शतक लगभग तीन साल बाद आया है। विराट ने आखिरी […]

Virat Kohli Records: टीम इंडिया के मोस्ट पॉपुलर खिलाड़ी विराट कोहला (Virat Kohli) ने एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के टॉप 4 के अपने आखिरी मैच में अपना पहला टी20 इंटरनेशनल और अपने करियर का 71वां शतक लगा दिया हैं। किंग कोहली का ये शतक लगभग तीन साल बाद आया है। विराट ने आखिरी बार साल 2019 में बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ अपना 70वां शतक जड़ा था। कोहली के बल्ले से करीब 1020 दिनों से एक भी शतक नहीं लगा था और साथ ही इस शतक के बाद विराट की नजरें रोहित शर्मा के रिकॉड पर होंगी। दरअसल, रोहित शर्मा के टी20 इंटरनेशल करियर में 3620 रन हैं, वहीं विराट भी इस आंकड़े के पास हैं। उनके टी20 इंटरनेशनल में अब 3584 रन हो गए हैं। Asia Cup 2022 की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in 

बता दें कि एशिया कप 2022 के टॉप 4 के आखिरी मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) नहीं खेल रहे थे। टीम इंडिया की कमान केएल राहुल (KL Rahul) के हाथो में थी और राहुल के साथ कुंग कोहली ने इनिंग की शुरूआत की। इन दोनों ओपनर्स ने शतकिय साझेदारी निभाई. उसके बाद केएल राहुल 62 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि विराट कोहली का बल्ला चलता रहा, और उन्होनें 53 गेंदो में अपना 71वां शतक जड़ दिया। विराट के इस शतक के साथ उनके करियर के 3500 रन भी पूरे हो गए हैं और साथ ही राहित शर्मा के बाद टी20 में इस रिकॉड को हासिल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने हैं।

Virat Kohli Records: विराट कोहली का 71वे शतक के बाद अगला टारगेट है रोहित शर्मा का ये बड़ा रिकॉर्ड-Check OUT

ये भी पढ़े: IND vs AFG LIVE: अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में कोहली-राहुल की नई ओपनिंग जोड़ी, एशिया कप 2022 में भारत के लिए सबसे ज्यादा ओपनिंग रन पार्टनरशिप

आपको बता दें कि विराट कोहली ने अपने टी20 करियर में 100 छक्के भी पबरा कर लिए हैं। और साथ ही विराट ने इस रिकॉड को अपने नाम कर लिया हैं। विराट ने अफगानिस्तान के खिलाफ 61 गेंदो में 122 रनों की नाबाद पारी खेली और इस पारी में विराट मे 6 छक्के और 12 चौके भी लगाए हैं। भारत ने इस मैच में कुल 2 विकेट खोकर 212 रनों का एक विशाल लक्ष्य रख दिया था। जो एशिया कप 2022 के अब तक सबसे ज्यादा टोटल रहा है।

बात करें टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी की तो उसमें सबसे पहले न्यूजीलैंड़ (NewZealand) के खिलाड़ी मार्टिन गप्टिल (Martin Guptil) का नाम आता है इन्होनें कुल 172 छक्के मारे हैं वहीं दूसरे नबंर पर भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा का नाम हैं इन्होनें कुल 171 टी20 इंटरनेशलनल छक्के जड़े हैं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick