डब्ल्यूडब्ल्यूई के पूर्व चैंपियन ब्रे वायट के अचानक निधन से रेसलिंग जगत शोक में हैं। 36 साल की कम उम्र में मौत की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। वह एक बड़े रेसलर थे। डब्ल्यूडब्ल्यूई ने इस खबर की आधिकारिक पुष्टि करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
ट्रिपल एच ने उनके निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, “अभी WWE हॉल ऑफ फेम Mike Rotunda का फोन आया, उन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यूई परिवार के सदस्य Windham Rotunda (Bray Wyatt) की मौत की दुखद खबर दी है। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है और सभी से आशा करते हैं कि इस समय उनकी प्राइवेसी का सम्मान करेंगे।
Bray Wyatt : ब्रे वायट
ब्रे वायट का जन्म 23 मई 1987 को फ्लोरिडा में हुआ था। उनका परिवार पहले से रेसलिंग से जुड़ा था, उनके दादा, पिता और चाचा भी रेसलर थ। 5 फरवरी 2009 को वह पहली बार रिंग में उतरे थे, ये फ्लोरिडा चैंपियनशिप रेसलिंग टूर्नामेंट था।
क्या है Bray Wyatt की मौत का कारण
ब्रे वायट अचानक डब्ल्यूडब्ल्यूई से दूर हो गए थे, उसके बाद सभी हैरान थे। खबर आई कि वह बीमार है। वह पहले कोरोना पॉजिटिव भी हो गए थे। एक रिपोर्ट के अनुसार उन्हें दिल संबंधी बिमारी थी। 24 अगस्त 2023 को उनके निधन की दुखद खबर आई। रेसलिंग जगत शोक की लहर में डूब गया है, सभी उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
यह भी देखें– विराट कोहली ने इंस्टा पर शेयर किया यो-यो टेस्ट स्कोर, BCCI ने खिलाड़ियों को दी ये सख्त हिदायत