IPL 2021, IPL 2021 Viral Girl- आईपीएल 2021 का दूसरे फेज यूएई में खेला जा रहा है। अप्रैल में शुरू हुआ यह सीजन बायो-बबल में कोविड-19 के मामले मिलने के बाद मई के पहले सप्ताह में अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया गया था। इसके बाद टूर्नामेंट के सितंबर में फिर से शुरू किया। आईपीएल के हर सीजन में कुछ अंजान चेहरे वायरल हो जाते हैं और फिर धीरे-धीरे लोग उन्हें पसंद करने लगते हैं। आईपीएल 2021 का दूसरा फेज भी इससे अछूता नहीं रहा है। काव्या मारन से लेकर तमन्ना वाही तक ने अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल जीता है। हम आपको यहां उन पांच चेहरों के बारे में बता रहे हैं जो इस समय चर्चा में हैं।
IPL 2021 Viral Girl- Kaviya Maran: काव्या मारन सनराइजर्स हैदराबाद के मालिक कलानिधि मारन की बेटी हैं। क्रिकेट फैंस होने के साथ-साथ काव्या (Kaviya Maran) बिजनेस में भी पिता का साथ देती हैं। काव्या (Kaviya Maran) चेन्नई स्थित स्टेलिया मारिस कॉलेज से बीकॉम ग्रेजुएट हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से संबंद्ध लियोनार्ड एन स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए किया है।
काव्या मारन आईपीएल ऑक्शन के दौरान हैदराबाद की टेबल पर नजर आती हैं। अब पिछले कुछ सीजन से काव्या लगातार आईपीएल मैचों के दौरान स्टेडियम में मौजूद रहती हैं। उनके अलग-अलग रिएक्शन को लोग काफी पसंद करते हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर चर्चा करते हैं।
Navnita Gautam: आरसीबी की टीम के तेज गेंदबाज कायेल जेमीसन की एक तस्वीर पिछले दिनों वायरल हुई। जिसमें वो डगआउट में बैठकर एक लड़की से फ्लर्ट कर रहे थे। फिर तुरंत ही यह तस्वीर वायरल हो गई। इसके बाद लोग उस लड़की के बारे में पता करने लगे। वो लड़की कोई और नहीं बल्कि आरसीबी सपोर्ट स्टाफ की सदस्य नवनीता गौतम थीं। नवनीता (Navnita Gautam) टीम की की मसाज थेरेपिस्ट हैं। Navnita Gautam इससे पहले 2017 में युवराज सिंह का इलाज कर चुकी हैं।
View this post on Instagram
Tamanna Wahi: आजकल क्रिकेट फैंस की नजरों में एक खुबसूरत महिला का जादू सर चढ़कर बोल रहा है। वो आकर्षक महिला कोई और नहीं बल्कि टीवी प्रेसेंटर तमन्ना वाही है, जो सबके दिलों पर छाई हुई हैं। तमन्ना वाही (Tamanna Wahi) एक पेशेवर एंकर, प्रेसेंटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उनका जन्म यूएई में हुआ था और वह अबू धाबी में रहती हैं। वह हाल ही में 30 साल की हुई हैं। 25 अगस्त को उन्होंने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था।
View this post on Instagram
IPL 2021 Viral Girl- Sasha Dekock: मुंबई इंडियंस के ओपनर और दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक की पत्नी साशा डीकॉक खूबसूरती में एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। वो आईपीएल के दूसरे लेग में मुंबई इंडियंस का समर्थन करते हुए स्टैंड में दिख जाती हैं। साशा (Sasha Dekock) आईपीएल में पहले चीयरलीडर थीं। उनके ऊपर डीकॉक का दिल आ गया था। लंबे समय तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली।
View this post on Instagram
Danielle de Villiers: एबी डिविलियर्स भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले विदेशी खिलाड़ी हैं। वो जब भारत के स्टेडियम में खेलने उतरते हैं तो उनका नाम चारों ओर गुंजने लगता है। डिविलियर्स जितने बेहतरीन बल्लेबाज हैं उनकी पत्नी डेनियल उतनी ही खूबसूरत हैं। वो किसी मॉडल से कम नजर नहीं आतीं। डिविलियर्स की मुलाकात डेनियल स्वर्ट से 2007 में हुई थी। 2013 में डिविलियर्स ने डेनियल (Danielle de Villiers) को प्रोप्रोज किया था। फिर कुछ दिन बाद शादी कर ली। डेनियल इन दिनों आईपीएल के लिए यूएई में हैं। वो आरसीबी के मैचों के दौरान टीम को चीयर करती नजर आती हैं।