KKR vs RCB IPL 2021: इतिहास रचने उतरेंगे Virat Kohli, 10 हजार टी20 रन बनाने वाले बन सकते हैं पहले भारतीय- आईपीएल 2021 का दूसरा चरण रविवार (19 सितंबर) को यूएई में शुरू हो गया। चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया। अब टूर्नामेंट का 31वां मैच कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के बीच खेला जाएगा। इस मैच में विराट कोहली के सामने इयॉन मॉर्गन की चुनौती होगी। कोहली के पास इस मुकाबले में इतिहास रचने का मौका होगा। वे टी20 में 10 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं। KKR vs RCB, IPL 2021, Virat Kohli, RCB Captain, most T20 runs, Virat Kohli T20 runs- follow hindi.insidesport.in
KKR vs RCB IPL 2021: कोहली ने 311 टी20 में 9929 रन बनाए हैं। कोहली ने 296 पारियों में 72 अर्धशतक लगाए हैं। उनके बल्ले से 5 शतक निकले हैं। कोहली ने 879 चौके और 315 छक्के लगाए हैं। विराट का औसत 41.71 और स्ट्राइक रेट 133.95 का है। वे 10 हजार रन पूरे करने से 71 रन पीछे हैं। आरसीबी के कप्तान के लिए एक मैच में 71 रन बना देना कोई मुश्किल काम नहीं है। कोलकाता के खिलाफ उनकी नजर इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर होगी।
ये भी पढ़ें- Virat Kohli Resign: विराट कोहली आईपीएल 2021 के बाद छोड़ देंगे कप्तानी, कहा – आखिरी मैच तक नहीं छोडूंगा RCB का साथ!
KKR vs RCB IPL 2021: टी20 क्रिकेट में कोहली से ज्यादा रन डेविड वॉर्नर (10017), शोएब मलिक (10808), कीरोन पोलार्ड (11174) और क्रिस गेल (14161) ने बनाए हैं। गेल ने 446, पोलार्ड ने 562, मलिक ने 436 और वॉर्नर ने 304 मैच खेले हैं। आज होने वाले मैच में जैसे ही कोहली मैदान पर कदम रखेंगे एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। वह RCB के लिए 200 मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। साथ ही एक टीम के लिए 200 मैच खेलने वाले वह पहले भारतीय भी होंगे।
Game Day: KKR vs RCB Preview
Blue Jersey tribute, Virat’s 200th IPL match for RCB, & 2 important points – everything to play for! Know about the preparations heading into the game from Captain Kohli & Coach Hesson on @myntra presents Game Day.#PlayBold #IPL2021 pic.twitter.com/GhRCuplzKM
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) September 20, 2021
कोहली से पहले भारत के लिए ये कारनाम कोई भी खिलाड़ी नहीं कर पाया है। उनसे पहले महेंद्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, रोहित शर्मा और सुरेश रैना IPL में 200 मैच खेल चुके हैं। लेकिन वो अलग-अलग आईपीएल टीम के लिए खेले हैं। KKR vs RCB, IPL 2021, Virat Kohli, RCB Captain, most T20 runs, Virat Kohli T20 runs- follow hindi.insidesport.in