CSK vs MI IPL 2021: Mumbai Indians के खिलाफ खूब चला है Suresh Raina का बल्ला, Kieron Pollard का रिकॉर्ड देख रह जाएंगे दंग- आईपीएल 2021 के दूसरे फेज का आगाज आज यानी 19 सितंबर से होने वाला है। पहले मैच में धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। दोनों टीमें जीत के साथ आईपीएल के दूसरे फेज की शुरुआत करना चाहेगी। भारत में हुए पहले फेज के दौरान जब दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं तब मुंबई ने 4 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की थी। अब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई की टीम उस हार का बदला लेने उतरेगी। आईए आपको बताते हैं दोनों टीमों के बीच सबसे ज्यादा रन किस बल्लेबाज ने बनाए हैं। CSK vs MI, IPL 2021, IPL 2021 In UAE, IPL 2021 Phase 2, kieron pollard, suresh raina
चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज सुरेश रैना का बल्ला मुंबई इंडियंस के खिलाफ खूब चला है। उन्होंने 143 के स्ट्राइक रेट और 31 के औसत के साथ मुंबई इंडियंस के खिलाफ 706 रन बनाए हैं।
रोहित शर्मा-
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा चेन्नई के खिलाफ कमाल के फॉर्म में रहते हैं। उनका बल्ला इस टीम के खिलाफ खूब आग उगलता है। रोहित ने चेन्नई के खिलाफ 661 रन बनाए हैं। उनका औसत 32 का है। वहीं, अगर उनके स्ट्राइक रेट की बात करें तो ये 129 का रहा है।
महेंद्र सिंह धोनी-
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला पिछले 2 सीजन से कुछ खास नहीं चला है। लेकिन जब भी वह मुंबई के खिलाफ बल्लेबाजी करते हैं तो एक अलग ही लय में नजर आते हैं। आज के मैच में चेन्नई को इस खिलाड़ी से बहुत उम्मीद होगी। धोनी ने मुंबई के खिलाफ अब तक 586 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 35 का रहा है। वहीं, अगर उनके स्ट्राइक रेट की बात करें तो मुंबई के खिलाफ वो थोड़े आक्रमक तेवर में नजर आते हैं। उनका स्ट्राइक रेट रोहित की टीम के खिलाफ 134 का है।
अंबाती रायडू
अंबाती रायडू पहले मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। लेकिन फिर उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने का मौका मिला। रायडू का मुंबई के खिलाफ खूब चला है। उन्होंने मुंबई के खिलाफ 576 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 132 का है। वहीं, रायडू का औसत 27 का है।
कायरन पोलार्ड
मुंबई इंडियंस के धुआंधार बल्लेबाज कायरन पोलार्ड ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 554 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 40 का है। वहीं, अगर स्ट्राइक रेट की बात करें तो चेन्नई के खिलाफ ये खिलाड़ी बहुत ही आक्रमक हो जाता है। उनका स्ट्राइक रेट 175 का है। CSK vs MI, IPL 2021, IPL 2021 In UAE, IPL 2021 Phase 2, kieron pollard, suresh raina