WWE
WWE News: क्या Bray Wyatt भी करने वाले हैं डब्ल्यूडब्ल्यूई में वापसी? देंखे इस पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन पर आई ये लेटेस्ट अपडेट

WWE News: क्या Bray Wyatt भी करने वाले हैं डब्ल्यूडब्ल्यूई में वापसी? देंखे इस पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन पर आई ये लेटेस्ट अपडेट

WWE News: क्या Bray Wyatt भी करने वाले हैं डब्ल्यूडब्ल्यूई में वापसी? देंखे इस पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन पर आई ये लेटेस्ट अपडेट
WWE News- Bray Wyatt Return: पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार ब्रे-वायट (Former WWE Superstar Bray Wyatt) को जुलाई 2021 में कंपनी से रिलीज कर दिया था। लेकिन अब उनकी डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) में वापसी पर एक लेटेस्ट अपडेट सामने आ रही है। जिसे सुनकर उनके फैंस काफी खुश हो जाएंगे। विंस मैकमोहन के रिटायरमेंट के बाद ट्रिपल एच […]

WWE News- Bray Wyatt Return: पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार ब्रे-वायट (Former WWE Superstar Bray Wyatt) को जुलाई 2021 में कंपनी से रिलीज कर दिया था। लेकिन अब उनकी डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) में वापसी पर एक लेटेस्ट अपडेट सामने आ रही है। जिसे सुनकर उनके फैंस काफी खुश हो जाएंगे।

विंस मैकमोहन के रिटायरमेंट के बाद ट्रिपल एच अब डब्ल्यूडब्ल्यूई के क्रिएटिव हेड हैं। जब से द गेम ने कमान संभाली है तब से फैन्स वायट की संभावित वापसी को लेकर आशान्वित हैं।

ये भी पढ़ें- WWE News: डब्ल्यूडब्ल्यूई ने लगाया Vince McMahon के और 5 मिलियन डॉलर के घोटले का पता, देखें ये रिपोर्ट

फाइटफुल के सीन रॉस सैप के अनुसार डब्ल्यूडब्ल्यूई के कुछ उच्च अधिकारियों का मानना ​​है कि कंपनी वायट को वापस लाने के लिए बाध्य है। सीन रॉस सैप के ट्वीट को देखते हुए, फाइटफुल सेलेक्ट के पास कल वायट के बारे में अधिक जानकारी हो सकती है।

ये भी पढ़ें- WWE News: डब्ल्यूडब्ल्यूई ने की The Undertaker के अगले शो की घोषणा, जानिए अब कहां नजर आने वाले हैं द डेडमैन

WWE News: ब्रे वायट की वापसी की खबर पर डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्स ने भी दी अपनी प्रतिक्रिया

विंडहैम रोटुंडा पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन होने के साथ-साथ दो बार के यूनिवर्सल चैंपियन भी रह चुके हैं। उन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यूई में अविश्वसनीय रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। ब्रे वायट ने अपने रिलीज से पहले द फिंड का किरदार बखूबी निभाया था और कंपनी के कुछ सबसे बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ मुकाबला किया था।

वायट की संभावित वापसी के बारे में सैप के ट्वीट ने ट्विटर पर फैंस से कई दिलचस्प टिप्पणियां प्राप्त कीं। जिन्हें आप यहां नीचे देख सकते हैं।

https://twitter.com/XaiverHoward9/status/1557527353915580417

 

https://twitter.com/Brotherwolf1/status/1557527660175163392

 

ब्रे वायट की इस वापसी की खबर से उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। लेकिन अब यह देखना होगा कि डब्ल्यूडब्ल्यूई वायट की वापसी कराती भी है या नहीं। क्योंकि अभी तक यह सिर्फ एक अफवाह मात्र ही है।

WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

WWE

Editors pick