Tata IPL 2022, Rashid Khan, Anil Kumble, Glenn McGrath: आईपीएल का 15वां सीजन शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। क्रिकेट प्रेमियों को इंडिया के इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार है। इस बार आईपीएल का रोमांच और भी बढ़ गया है। मौजूदा सीजन में अब 8 के बजाए 10 टीमें खेलती हुई नजर आएंगी। ऐसे में जमकर छक्के-चौकों की बरसात होगी। वहीं कुछ गेंदबाज ऐसे भी हैं जो मैच में काफी कंजूसी से गेंदबाजी करते हैं। इस खबर में हम आपको ऐसे ही गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अब तक आईपीएल में सबसे कम इकॉनमी (Best Bowling Economy in IPL) से रन खर्च किए हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in
- राशिद खान: इकॉनमी- 6.33
- अनिल कुंबले: इकॉनमी- 6.57
- ग्लेन मैकग्रा: इकॉनमी- 6.61
- मुथैया मुरलीधरन: इकॉनमी- 6.67
- सुनील नरेन: इकॉनमी- 6.74
- रूलोफ़ वैन डेर मेर्वे: इकॉनमी- 6.74
- डेनियल विटोरी: इकॉनमी- 6.78
- वरुण चक्रवर्ती: इकॉनमी- 6.82
- मोइन अली: इकॉनमी- 6.84
- जयंत यादव: इकॉनमी- 6.86
राशिद खान (Rashid Khan)
Tata IPL 2022: अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान का आईपीएल में शानदार प्रदर्शन रहा है। उन्होंने लीग के 76 मुकाबलों में 93 विकेट अपने नाम किए हैं। 7 रन देकर 3 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने आईपीएल में मात्र 6.33 की इकॉनमी से रन खर्च किए हैं। वह लीग के सबसे किफायती गेंदबाज हैं। मेगा ऑक्शन से पहले दो नई टीमों में से एक गुजरात टाइटंस ने राशिद को 15 करोड़ में अपने साथ जोड़ लिया था।
अनिल कुंबले (Anil Kumble)
क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले चुके अनिल कुंबले का आईपीएल में शानदार रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने आईपीएल के 42 मैच में 45 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 6.57 की इकॉनमी रेट से रन खर्च किए।
ग्लेन मैकग्रा (Glenn McGrath)
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रैथ दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेल चुके हैं। हालांकि अब इस टीम को दिल्ली कैपिटल्स के नाम से जानी जाती है। मैकग्रा ने आईपीएल के 14 मुकाबलों में 12 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 6.61 रहा।
मुथैया मुरलीधरन (muttiah muralitharan)
श्रीलंका के महान गेंदबाज मुरलीधरन ने आईपीएल के 66 मुकाबलों में 63 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने लीग में 254 ओवर गेंदबाजी की है। इस दौरान उनकी इकॉनमी 6.67 रही।
सुनील नरेन (Sunil Narine)
वेस्टइंडीज के सुनील नरेन की आज दुनिया के महान गेंदबाजों में होती है। बल्लेबाजों को आज भी उनकी गेंद समझने में काफी समय लगता है। यही कारण है कि उनके खिलाफ बड़े शॉट लगाना आसान नहीं रहता। उन्होंने आईपीएल के 134 मुकाबलों में 143 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी 6.74 रहा है।