Cricket
IPL 2024 में हो गई है रियान पराग 2.0 की एंट्री, सूर्यकुमार यादव ने किया खुलासा

IPL 2024 में हो गई है रियान पराग 2.0 की एंट्री, सूर्यकुमार यादव ने किया खुलासा

सूर्यकुमार यादव को पहले ही दिख गई थी बदले हुए रियान पराग की झलक
रियान पराग इस साल बदल हुए नजर आ रहे हैं। वह बल्लेबाजी में परिपक्वता के साथ लंबी इनिंग खेलने का प्रयास कर रहे हैं।

RR vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुरुवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में रियान पराग ने अकेले दम पर 45 गेंदों में नाबाद 84 रन बनाकर राजस्थान रॉयल्स को 185/5 पर पहुंचा दिया। रियान पराग की इस तूफानी बैटिंग को देखकर सूर्यकुमार यादव ने पराग के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है।

सूर्या को NCA में दिखी थी रियान पराग 2.0 की झलक

सूर्यकुमार यादव ने एक्स पर पोस्ट किया “कुछ हफ्ते पहले एनसीए में एक आदमी से मुलाकात हुई। उसको थोड़ा निगल था। उसने अपनी रिकवरी पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित किया और बड़े अनुशासन के साथ अपने कौशल पर काम किया और मैंने वहां एक कोच को गलत नहीं कहा था कि ‘वह एक बदला हुआ लड़का है रियान पराग 2.0, देखते रहना।”

रियान पराग इस साल बदल हुए नजर आ रहे हैं। वह बल्लेबाजी में परिपक्वता के साथ लंबी इनिंग खेलने का प्रयास कर रहे हैं। पराग ने अंतिम ओवर में अनुभवी दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे के खिलाफ 25 रन बना। पराग ने उनके ओवर में 4, 4, 6, 4, 6, 1 मारकर अपना सर्वोच्च टी20 स्कोर बनाया। उनकी पारी में सात चौके और छह छक्के शामिल थे।

पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद उन्होंने टीम की पारी को संभाला। आरआर की खराब शुरुआत के बाद उन्होंने रविचंद्रन अश्विन (29) और ध्रुव जुरेल (20) के साथ क्रमश: 54 और 52 रन की साझेदारी की।

Editors pick