Cricket
IPL ऑक्शन के बाद इन 3 कारणों की वजह से मुंबई इंडियंस का स्क्वाड लग रहा है बेहद मजबूत

IPL ऑक्शन के बाद इन 3 कारणों की वजह से मुंबई इंडियंस का स्क्वाड लग रहा है बेहद मजबूत

IPL 2024 Auction: आईपीएल 2024 नीलामी में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आईपीएल 2024 के लिए एक बेहद मजबूत टीम तैयार कर ली है।

IPL 2024 Auction Strongest Team: आईपीएल 2024 के लिए सभी टीमों ने खिलाड़ियों की खरीदारी कर ली है। दुबई में आईपीएल नीलामी 2024 में 72 खिलाड़ियों को 230.45 करोड़ रुपये में बेचा गया। इस नीलामी में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 के लिए एक बेहद मजबूत टीम (Mumbai Indians IPL Squad) तैयार कर ली है। 2020 में अपना पांचवां खिताब जीतने के बाद से वापसी के लिए जूझ रही मुंबई ने अपनी नीलामी योजना पर ठीक उसी तरह से अमल किया, जिस तरह वह सोच कर आए थे।

मुंबई इंडियंस आईपीएल ऑक्शन में 17.75 करोड़ के पर्स के साथ मैदान में उतरी थी। अपने पैसे का सही इस्तेमाल करते हुए मुंबई ने जेराल्ड कोएट्जी और दिलशान मधुशंका को मात्र 9.40 करोड़ में अपनी टीम में शामिल कर लिया। यह मुंबई इंडियंस का एक बेहतरीन दांव रहा। अपने पेस आक्रमण में धार देने के बाद मुंबई इंडियंस ने अपने स्पिन विभाग को भी मजबूत किया है, पीयूष चावला के बैकअप के तौर पर श्रेयस गोपाल को टीम में शामिल किया है।

यह भी पढ़ें: ग्लव्स खरीदने तक के नहीं थे पैसे, IPL ऑक्शन ने पानवाले के बेटे को रातों-रात बनाया करोड़पति

मुंबई इंडियंस में भारतीय खिलाड़ियों का होना

मुंबई इंडियंस टीमों में हमेशा कुछ भारतीय खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने उनके लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। हार्दिक पंड्या के ट्रेड के साथ, उन्होंने अपने भारतीय कोर में फिर से सुधार किया है। रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और हार्दिक सभी बड़े नाम हैं, जो मुंबई की बल्लेबजी को बाकी टीमों की तुलना में अधिक मजबूत बनाते हैं।

बल्लेबाजी के अलावा मुंबई इंडियंस के पास भारत के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह भी मौजूद हैं, जो गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत प्रदान करते हैं। भारत के इन नियमित खिलाड़ियों के अलावा, फ्रेंचाइजी के पास नेहल वढेरा, पीयूष चावला और आकाश मधवाल भी हैं, जिन्होंने आईपीएल 2023 में अच्छा प्रदर्शन किया था।

बल्लेबाजी नजर आ रही बेहद मजबूत

रोहित, ईशान, सूर्यकुमार, तिलक और हार्दिक मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी इकाई के प्रमुख होंगे। इतने सारे गुणवत्ता वाले भारतीय बल्लेबाजों का होना अन्य नौ टीमों के लिए मुश्किल खड़ी कर देगा। छठे नंबर पर टिम डेविड और उनके बाद वढेरा के आने से इस बल्लेबाजी क्रम को शांत रखना मुश्किल हो जाएगा।

किसी बल्लेबाज की चोट की स्थिति में उनके पास बैकअप के रूप में डेवाल्ड ब्रेविस और विष्णु विनोद भी हैं। वहीं इसबार नीलामी में उन्होंने वे रोमारियो शेफर्ड, नैब और कोएत्ज़ी को भी खरीदा है, येन खिलाड़ी आईपीएल 2024 में गेंदबाजी के साथ-साथ गहरी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।

आईपीएल ऑक्शन में गेंदबाजी को और किया मजबूत

मुंबई इंडियंस की खिताब जीतने वाली टीमों की एक और विशेषता उनकी शानदार तेज गेंदबाजी इकाई रही है, जिसमें लंबे समय तक बुमराह और दो विदेशी तेज गेंदबाज शामिल थे। हालांकि, कुछ साल पहले ट्रेंट बोल्ट को रिलीज करने के बाद, एमआई की तेज़ गेंदबाज़ी को संघर्ष करना पड़ा है। जोफ्रा आर्चर, जिन्हें बोल्ट के रिप्लेसमेंट के रूप में लाया गया था, आईपीएल 2023 में चोटों से जूझते रहे और खुद बुमराह भी चोटों से जूझते रहे हैं।

मुंबई इंडियंस ने नीलामी में युवा तेज गेंदबाजों कोएट्जी और मदुशंका को खरीदा है, दोनों ने 2023 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मलिंगा जैसा बॉलिंग एक्शन रखने वाले नुवान तुषारा को भी ₹4.80 करोड़ में साइन किया है।

बुमराह, हार्दिक,कोएट्जी, मदुशंका, तुषारा और रिटेन किए गए जेसन बेहरेनडोर्फ को देखते हुए यह तेज आक्रमण बहुत घातक नजर आ रहा है। वानखेड़े की पिच तेज गेंदबाजी के लिए अधिक अनुकूल है, यही वजह है कि एमआई ने हमेशा उस क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित किया है।

वहीं अगर आईपीएल 2024 का दूसरा चरण भारत में होने वाले आम चुनाव की वजह से यूएई में शिफ्ट किया जाता है, तो वहां की स्लो पिचों के लिए मुंबई इंडियंस ने पीयूष चावला के साथ मोहम्मद नबी भी अहम भूमिका निभा सकते हैं।

Editors pick