MS Dhoni Daughter Birthday: एमएस धोनी की बेटी ज़ीवा धोनी आज 8 साल (Ziva Dhoni Age) की हो गई है। उनका आज जन्मदिन है। ज़ीवा का जन्म 6 फरवरी 2015 को हुआ था। अभी धोनी और साक्षी की एक ही संतान है। चलिए ज़ीवा के बारे में बताते हुए आपको दिखाते हैं उनकी और पिता एमएस धोनी की एक साथ 10 क्यूटेस्ट फोटोज।
ज़ीवा धोनी का जन्म 6 फरवरी 2015 को रांची में हुआ। धोनी उस दौरान टीम इंडिया के कप्तान थे। इससे 5 साल पहले 2010 में धोनी ने साक्षी के साथ शादी की थी। पांच साल बाद साक्षी ने बेटी (ज़ीवा) को जन्म दिया। ज़ीवा अक्सर ही सोशल मीडिया पर छाई रहती है, इसके पीछे क्यूटनेस तो एक वजह है लेकिन असली वजह उनका क्रिकेटर की बेटी होना है।
ज़ीवा सिंह धोनी का इंस्टाग्राम पर एक पेज भी है। अभी उस पर 2 मिलियन फ़ॉलोअर्स हैं। ज़ीवा अपने पिता माही, मां साक्षी के साथ कुल 133 लोगों को फॉलो करती है।
ज़ीवा फुटबॉल प्लेयर मेसी की भी बड़ी फैन है। फीफा वर्ल्डकप जीतने के बाद ज़ीवा के लिए मेसी ने साइन की हुई जर्सी भी भेजी थी, जिसे ज़ीवा ने भी शेयर किया था।
एमएस धोनी ने 2020 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया, लेकिन अभी वह सीएसके के लिए आईपीएल में खेल रहे हैं। पूरी संभावना है कि आगामी सीजन उनका बतौर प्लेयर आखिरी आईपीएल है।
ज़ीवा धोनी आईपीएल मैचों में साक्षी के साथ स्टैंड में टीम और पापा को चीयर करने पहुंचती है। आखिरी बार जब सीएसके ने ख़िताब जीता था, तब भी ज़ीवा मौजूद रही और पिता के साथ जीत का जश्न सेलिब्रेट किया।
Ziva Dhoni Age: ज़ीवा सिंह धोनी आज (6 फरवरी 2023) अपना 8वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। उनके जन्मदिन पर फैंस भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। सीएसके फैंस भी स्पेशल अंदाज में उनके लिए बर्थडे विश पोस्ट कर रहे हैं।
यह भी देखें- Asia Cup 2023: जावेद मियांदाद ने भारत के खिलाफ उगला जहर, कहा, ‘डरपोक है भारत, भाड़ में जाए’- Check Out
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking SportsNews, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।