Cricket
एमएस धोनी ने ऋषभ पंत के साथ इस नए स्पोर्ट में आजमाए हाथ, देखें वीडियो

एमएस धोनी ने ऋषभ पंत के साथ इस नए स्पोर्ट में आजमाए हाथ, देखें वीडियो

MS Dhoni ने ऋषभ पंत के साथ इस नए स्पोर्ट में आजमाए हाथ, देखें वीडियो

IPL 2024 Auction: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और भारतीय टीम का भविष्य माने जाने वाले ऋषभ पंत के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग नजर आती है, दोनों ही खिलाड़ी अकसर साथ नजर आते हैं। आईपीएल नीलामी के दौरान ऋषभ पंत दुबई में थे, वहीं एमएस धोनी भी अपनी पत्नी के साथ दुबई में छुट्टियां बिता रहे हैं और इसी दौरान दोनों खिलाड़ियों की मुलाकात हुई। जिसके बाद दोंनो ने पिकल बॉल खेला। इन दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दिलचस्प बात यह है कि दुबई में होने के बावजूद धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए नीलामी टेबल पर मौजूद नहीं थे। दूसरी ओर, पंत नीलामी में रिकी पोंटिंग और सौरव गांगुली जैसे दिग्गजों के साथ दिल्ली कैपिटल्स के लिए खिलाड़ियों की बोली लगा रहे थे।

पंत और धोनी दोनों इस समय रिहैब के तहत, एक अपने घुटने की चोट से उबर रहा है, जबकि दूसरा दुर्घटना के बाद पूरी तरह फिट होने की कोशिश कर रहा है। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के पिछले सीजन में घुटने की चोट में जूझ रहे थे, जिसके बाद उन्होंने मुंबई में अपनी सर्जरी कराई और तभी से वह रिकवरी कर रहे हैं।

Editors pick