Cricket
MI Replacement: मुंबई इंडियंस ने ल्यूक वुड को स्क्वॉड में किया शामिल, ये गेंदबाज हुआ बाहर

MI Replacement: मुंबई इंडियंस ने ल्यूक वुड को स्क्वॉड में किया शामिल, ये गेंदबाज हुआ बाहर

Mumbai Indians Replacement
Mumbai Indians Replacement: मुंबई इंडियंस ने चोटिल जेसन बेहरेनडोर्फ की जगह ल्यूक वुड को टीम में शामिल किया है।

मुंबई इंडियंस (MI Team) ने आगामी टाटा इंडियन प्रीमियर लीग के लिए चोटिल जेसन बेहरेनडॉर्फ के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। टीम ने ल्यूक वुड को अपने स्क्वॉड में शामिल किया है।

ल्यूक वुड बाएं हाथ के तेज गेंदबाज है। उन्होंने 2 एकदिवसीय मैचों के अलावा, इंग्लैंड के लिए 5 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 8 विकेट हैं। वुड को मुंबई इंडियंस ने 50 लाख रुपये में अपने स्क्वॉड में शामिल किया है।

ल्यूक वुड पहली बार किसी IPL टीम के कॉन्ट्रैक्ट में आए हैं, इससे पहले वह किसी टीम में शामिल नहीं रहे। 28 वर्षीय इंग्लिश गेंदबाज PSL में पेशावर जाल्मी, बीबीएल में मेलबर्न स्टार्स के लिए खेल चुके हैं।

यह भी देखेंKKR Jersey 2024: केकेआर ने लांच की नई जर्सी, यहां देखें

Mumbai Indians Squad IPL 2024: मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वॉड

Mumbai Indians Batters: रोहित शर्मा, डेवल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद।

Mumbai Indians All Rounders: मोहम्मद नबी, अर्जुन तेंदुलकर, रोमारियो शेफर्ड, शम्स मुलानी, नेहाल वढेरा, हार्दिक पंड्या, गेराल्ड कोएट्जी, अंशुल कम्बोज, नमन धीर, शिवालिक शर्मा।

Mumbai Indians Bowlers: जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय सिंह, पियूष चावला, आकाश मढ़वाल, ल्यूक वुड, दिलशान मदुषणका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा।

Editors pick