Cricket
IPL 2022: इंग्लिश गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने मुंबई इंडियन्स को बताया दिल के करीब, फ्रेंचाइजी ने 8 करोड़ रुपए में खरीदा

IPL 2022: इंग्लिश गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने मुंबई इंडियन्स को बताया दिल के करीब, फ्रेंचाइजी ने 8 करोड़ रुपए में खरीदा

IPL 2022: इंग्लिश गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने मुंबई इंडियन्स को बताया दिल के करीब, फ्रेंचाइजी ने 8 करोड़ रुपए में खरीदा
IPL 2022: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज (English Fast Bowler) जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) को मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) ने 8 करोड़ रुपए की कीमत में खरीदा है। 2 करोड़ के बेस प्राइस वाले आर्चर पिछले सीजन तक राजस्थान रॉयल्स (Rajsthan Royals) के लिए खेलते थे। आर्चर आईपीएल के 15वें सीजन में नहीं […]

IPL 2022: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज (English Fast Bowler) जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) को मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) ने 8 करोड़ रुपए की कीमत में खरीदा है। 2 करोड़ के बेस प्राइस वाले आर्चर पिछले सीजन तक राजस्थान रॉयल्स (Rajsthan Royals) के लिए खेलते थे। आर्चर आईपीएल के 15वें सीजन में नहीं खेलेंगे लेकिन मुंबई इंडियन्स ने भविष्य की योजना के तहत उनमें निवेश किया है। ऑक्शन में बिकने के बाद आर्चर ने अपनी नीलामी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने फ्रेंचाइजी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मुंबई इंडियन्स हमेशा से मेरे दिल के करीब थी। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022: मुंबई इंडियन्स के साथ जुड़कर काफी उत्साहित हूं

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आर्चर ने कहा है कि वो मुंबई इंडियन्स के साथ जुड़ कर काफी उत्साहित हैं। यह एक ऐसी फ्रेंचाइजी है जो हमेशा से उनके दिल के करीब रही है। उन्होंने कहा कि जब से मैंने आईपीएल देखना शुरू किया है तभी से मैं मुंबई इंडियन्स के लिए खेलना चाहता था। अब वह काफी खुश हैं। इंग्लैंड के लिए कई मौकों पर गेम चेंजर की भूमिका निभा चुके आर्चर ने कहा कि मुंबई इंडियन्स के साथ जुड़कर उन्हें काफी बड़े खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलेगा।

राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने भी दिखाई थी दिलचस्पी

आर्चर को खरीदने के लिए मुंबई इंडियन्स के अलावा राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने भी बोली लगाई थी। हालांकि मुंबई इंडियन्स ने मोटी बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया। आपको बता दें कि आर्चर आईपीएल के 15वें सीजन में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। इसके पीछे का कारण उनका दाईं कोहनी के ऑपरेशन को बताया जा रहा है। इसकी वजह से आर्चर काफी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट भी नहीं खेल रहे हैं। हालांकि, 26 वर्षीय आर्चर फिटनेस प्राप्त करने में जुटे हुए हैं।

यह भी देखें- IPL Mega Auction 2022: मुंबई इंडियंस के पास 25 खिलाड़ियों का स्क्वॉड, देखें फ्रेंचाइजी ने किस खिलाड़ी पर कितना पैसा खर्च किया

जाहीर खान को आर्चर-बुमराह को एक साथ गेंदबाजी करते हुए देखने का इंतजार

मुंबई इंडियन्स के क्रिकेट संचालन निदेशक जाहीर खान (Zaheer Khan) ने कहा कि आर्चर और जसप्रीत बुमराह एक साथ फ्रेंचाइजी के लिए गेंदबाजी करते हुए दिखेंगे। इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। हम सभी दोनों गेंदबाजों को मैदान पर एक साथ खेलते हुए देखने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2 दिग्गज गेंदबाजों पर मैदान पर एक साथ गेंदबाजी करते हुए देखना एक अलग अहसास होगा। मुझे खुशी है कि यह अब संभव है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick