Axar Patel Marriage: अक्षर पटेल की शादी गुरुवार को गुजरात के वडोदरा में हुई। अक्षर और मेहा कई सालों से एक दूसरे को जानते हैं, पिछले साल अक्षर ने मेहा को शादी के लिए प्रपोज किया था। पिछले हफ्ते ही अक्षर ने मेहा को गिफ्ट के रूप में एक लग्जरी कार गिफ्ट की थी। अक्षर दूल्हे और मेहा दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत लग रहे थे।
दुल्हन मेहा ने एंट्री भी डांस के साथ ली, इस दौरान सामने खड़े अक्षर पटेल भी थिरकते हुए नजर आए। बैंड बाजे के साथ अक्षर पटेल पहुंचे, बारात में करीब 100 लोग शामिल थे।
आज क्रिकेटर अक्षर पटेल और मेहा की शादी हो रही है. #axarpatel #AxarPatelWedding #cricketer #cricket #weddingdance #wedding #INDvsNZ #cricket pic.twitter.com/4lZAEuTvFj
— Shivam शिवम (@shivamsport) January 26, 2023
ऑलराउंडर प्लेयर अक्षर और मेहा कई सालों से एक दूसरे को जानते हैं। पिछले साल दोनों ने सगाई करने के बाद सोशल मीडिया पर फोटोज अपलोड किए। अभी कुछ दिन पहले ही अक्षर ने मेहा को मर्सिडीज कार गिफ्ट की थी। गुरुवार को धूमधाम से दोनों की शादी हुई। इससे पहले मंगलवार को मेहंदी सेरेमनी थी और बुधवार को संगीत सेरेमनी हुई।
Axar Patel married to me, took seven rounds with his meha in Vadodara… #axarpatel #mehapatel pic.twitter.com/yimPDvfUaD
— Meha Patel (@Meha_Patela) January 27, 2023
@akshar2026 Bhai Shadi Mubarak, May God blesse both of you, Enjoy every day of your journey with full of #love.
Party baki rahsee bapu😉#happymarriedlife#AxarPatel pic.twitter.com/OLqSlINOIJ— Munaf Patel (@munafpa99881129) January 27, 2023
Axar Patel Marriage: संगीत सेरेमनी में अक्षर पटेल और मेहा ने खूबसूरत डांस परफॉर्म किया था। संगीत सेरेमनी में अक्षर पटेल नीले रंग की शेरवानी में थे, मेहा ने भी हलके नीले रंग की खूबसूरत ड्रेस पहनी। दोनों काफी सुन्दर लग रहे थे। संगीत समारोह में करीब 200 लोग शामिल हुए, इसमें क्रिकेटर जयदेव उनादकट भी मौजूद रहे। जयदेव और उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर अक्षर और मेहा के साथ फोटो शेयर की।
#AxarPatel #AxarPatelWedding #MehaPatel pic.twitter.com/FEUZF7HxEV
— Meha Patel (@Meha_Patela) January 26, 2023
अक्षर पटेल और उनकी पत्नी मेहा का संगीत सेरेमनी में खूबसूरत डांस परफॉरमेंस
Axar Patel & His Wife Meha Dance Performance at Sangeet Ceremony#axarpatel #AxarPatelWedding #cricketer #cricket #weddingdance #wedding #indvsnz pic.twitter.com/KF7RlGqdYo
— Shivam शिवम (@shivamsport) January 26, 2023
Axar Patel Wife Meha: अक्षर पटेल की पत्नी मेहा
अक्षर पटेल की पत्नी का नाम मेहा है। दोनों ने शुरूआती समय में अपने रिश्ते को मीडिया से दूर रखा। पहली बार मेहा के बारे में तब पता चला जब अक्षर पटेल ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की जानकारी दी। अक्षर पटेल की पत्नी मेहा पटेल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन है। अक्षर ने 20 जनवरी को अपने जन्मदिन पर ही मेहा को शादी के लिए प्रपोज किया था।
भारत के स्पिन गेंदबाज अक्षर ने हाल ही में खेले गए मैचों में बल्ले से भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। रविंद्र जडेजा की गैरमौजूदगी में अक्षर पटेल ने मिले मौकों को खूब भुनाया है, वह अब टीम में एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। 2014 में डेब्यू करने वाले अक्षर ने अभी तक 8 टेस्ट, 49 वनडे और 40 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने क्रमश 47, 56 और 37 विकेट चटकाए हैं।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।