IND vs NZ: Virat Kohli Starts Practice at Brabourne Stadium- भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 नवंबर से पहला टेस्ट मैच खेलेगी। कानपुर में पहले टेस्ट के बाद सीरीज (India vs New Zealand Test Series) का दूसरा और आखिरी टेस्ट मुंबई में खेला जाएगा। विराट कोहली मुंबई टेस्ट में कप्तानी संभालेंगे, जबकि पहले टेस्ट में विराट की गैरमौजूदगी में कमान अजिंक्य रहाणे के हाथों में होगी। खैर, विराट कोहली ने दूसरे टेस्ट के लिए अभ्यास शुरू कर दिया है। विराट कोहली की मैदान से फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर आए। हालांकि विराट कोहली ने भी खुद से इंस्टाग्राम पर दो खूबसूरत फोटो शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी। पोस्ट पर जब पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने कमेंट किया, तो कोहली ने मजेदार अंदाज में इसका जवाब दिया।
IND vs NZ: टी20 वर्ल्डकप के बाद विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से आराम लिया था। उनके टी20 कप्तान पद से हटने के बाद कमान संभाल रहे रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को 3-0 से सीरीज जिताई। अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पहला टेस्ट कानपुर और दूसरा मुंबई में आयोजित है। विराट कोहली इस समय मुंबई में ही है, उन्होंने कानपुर में होने वाले पहले टेस्ट के लिए आराम लिया था। उन्होंने सोमवार को Brabourne Stadium मैदान पर अभ्यास शुरू कर दिया है।
KING at Cricket Club of India(CCI), Brabourne Stadium. ❤️ #ViratKohli #KingKohli #Virat #Kohli pic.twitter.com/p4MsS39irV
— Vishal Yadav (@VishalY44691113) November 22, 2021
विराट कोहली ने स्टेडियम से जो खूबसूरत फोटो शेयर किए, उसमे वह एक कुर्सी में प्यारी सी बिल्ली को अपनी गोद में बैठाए हुए हैं। कोहली ने लिखा- क्विक हेलो, अभ्यास के दौरान। इस पर अनुष्का (Anushka Sharma) ने कमेंट किया और लिखा हेलो बिल्ली। विराट ने इस पर जवाब में लिखा- दिल्ली का लौंडा, मुंबई की बिल्ली।
वैसे आप जानते ही होंगे कि विराट कोहली दिल्ली के रहने वाले हैं। वह पहले दिल्ली के उत्तम नगर में रहते थे, बाद में वह किसी अन्य जगह पर शिफ्ट हो गए। मुंबई गर्ल अनुष्का शर्मा से शादी के बाद उन्होंने मुंबई में अपने आवास में शिफ्ट हो गए।
View this post on Instagram